Noida Honeymoon Dispute: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कपल शादी के 4 दिन बाद हनीमून पर गया था.लेकिन यहां से वापस लौटते ही नई नवेली दुल्हन सीधे पुलिस थाने पहुंच गई. महिला ने थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करावा दी. महिला ने हनीमून के दौरान अपने पति पर ऐसे गंभींर आरोप लगाए कि उसकी इस खौफनाक करतूत को सुनकर इलाके में हर कोई हैरान है. क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं इस खबर में...
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़िता की शादी इसी साल 30 अप्रैल 2026 को हुई थी. महिला का कहना है कि शादी के बाद सबकुछ ठीक होने की उम्मीद थी, लेकिन शादी के अगले ही दिन से उसके पति का व्यवहार पूरी तरह बदल गया. आरोपी पति ने शादी के अगले दिन से ही अपनी नई पत्नी के साथ गाली-गलौज करना और मारपीट शुरू कर दी. इससे महिला परेशान रहने लगी.
महिला ने बताया कि इस बीच वो हनीमून के लिए 4 मई को शिमला गए थे. इसके बाद मई के महीने में ही वे सिक्किम और दार्जिलिंग भी गए. महिला को उम्मीद थी कि बाहर जाने के बाद शायद पति के व्यवहार में कुछ सुधार आएगा, लेकिन वहां भी पति का रवैया वैसा ही रहा. पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि हनीमून के दौरान भी आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ लगातार गाली-गलौज और मारपीट करता रहा.
होटल की सीढ़ियों से नीचे धक्का दिया
पीड़िता के मुताबिक, 9 मई को सफर के दौरान उसके पति ने उसे होटल की सीढ़ियों से नीचे धक्का दे दिया. सीढ़ियों से गिरने के कारण महिला को गंभीर चोटें आईं. उसके दोनों घुटनों, सिर और पीठ पर गहरी चोट लगी. महिला का आरोप है कि इस पूरी वारदात के दौरान उसके पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी. महिला जब हनीमून से वापस नोएडा लौटी तो पीड़िता ने इस पूरी आपबीती की शिकायत पुलिस में करने की बात कही.
पुलिस शिकायत की बात सुनते ही आरोपी पति भड़क गया. आरोप है कि उसने एक बार फिर अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसे गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी. इसके बाद आरोपी पति डर के मारे घर छोड़कर कहीं चला गया.
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
इस पूरी घटना से तंग आकर पीड़िता ने सबसे पहले अपना मेडिकल करवाया. इसके बाद वो नोएडा के सेक्टर-113 थाने पहुंची. यहां महिला ने पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: Ghaziabad Crime: लिव-इन पार्टनर पर बेटी को गलत नजर से देखने का शक, दो बहनों ने मिलकर रची हत्या की पूरी साजिश
ADVERTISEMENT


