Noida Couple Honeymoon Dispute Case: 30 अप्रैल 2026 को एक कपल की शादी हुई थी. दुल्हन अपने नए जीवन के कई सपने संजोकर ससुराल पहुंची. शादी के महज चार दिन बाद यानी 4 मई को दोनों हनीमून मनाने के लिए रवाना हो गए. लेकिन इस हनीमून ट्रिप पर कुछ ऐसा हुआ जिसकी महिला ने कभी कल्पना भी नहीं की थी. आरोप है कि हनीमून के दौरान पति की कुछ हरकतों ने महिला को बुरी तरह डरा दिया. इससे वो मानसिक रूप से परेशान हो गई. उसने किसी तरह खुद को संभाला और घर लौटने का इंतजार किया.
ADVERTISEMENT
इसके बाद नोएडा पहुंचते ही महिला सीधे पुलिस थाने पहुंच गई. वहां उसने हनीमून के दौरान अपने साथ हुई घटनाओं की पूरी जानकारी पुलिस को दी. महिला की शिकायत सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. आखिर हनीमून के दौरान ऐसा क्या हुआ कि यहां से लौटते ही दुल्हन को पुलिस का दरवाजा खटखटाना पड़ा? जानिए इस पूरे मामले की पूरी कहानी.
शादी के बाद से ही बदला पति का व्यवहार
दरअसल, महिला का कहना है कि उसकी शादी अप्रैल 2026 में हुई. शादी के बाद विदा होकर वो अपने ससुराल पहुंची. लेकिन उसके नए जीवन की खुशियां ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकी. महिला का कहना है कि शादी के अगले ही दिन से उसका पति उसके साथ गाली गलौज करने लगा. इतना ही नहीं उसने उसके साथ मारपीट कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा. महिला का आरोप है कि पति का व्यवहार दिन ब दिन और ज्यादा आक्रामक होता चला गया.
हनीमून पर भी नहीं सुधरा पति
महिला ने बताया कि शादी के 4 दिन बाद वो और उसका पति हनीमून के लिए शिमला गए. इसके बाद मई के महीने में ही वे सिक्किम और दार्जिलिंग भी घूमने चले गए. बतौर महिला इस दौरान उसे लगा कि शायद बाहर जाने पर पति का व्यवहार बदल जाएगा. लेकिन महिला का कहना है कि पति का रवैया वहां भी वैसा ही रहा. आरोप है कि सफर के दौरान भी पत्नी से लगातार मारपीट और गाली-गलौज करता रहा.
होटल की सीढ़ियों से नीचे दिया धक्का
पीड़िता ने बताया कि वे 9 मई को एक होटल में रुके थे. यहां पति ने उसे होटल की सीढ़ियों से नीचे धक्का दे दिया. बतौर महिला सीढ़ियों से गिरने की वजह से उसके के दोनों घुटनों, सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आ गईं. आरोप है कि इस दौरान पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी.
हनीमून से नोएडा लौटने के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही. ये सुनते ही आरोपी पति भड़क गया. उसने एक बार फिर पत्नी को पीटा और गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी. इसके बाद आरोपी पति घर छोड़कर कहीं भाग गया.
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
इस प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने सबसे पहले अपना मेडिकल कराया. इसके बाद वो नोएडा के सेक्टर-113 थाने पहुंच गई. यहां उसने पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस को हनीमून पर पति की एक एक करतूत बताई. वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जांच की जारी है.तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: Ghaziabad Crime: लिव-इन पार्टनर पर बेटी को गलत नजर से देखने का शक, दो बहनों ने मिलकर रची हत्या की पूरी साजिश
ADVERTISEMENT


