नोएडा के मामूरा गांव में इलेक्ट्रिक बाइक से फैली भीषण आग, 2 की मौत, 48 को किया गया रेस्क्यू

भूपेंद्र चौधरी

15 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 15 2026 3:42 PM)

Noida News: नोएडा के मामूरा में एक इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी चार्जिंग के दौरान निकली चिंगारी ने कुछ ही मिनटों में पूरी G+4 इमारत को आग की लपटों में बदल दिया. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 50 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. पुलिस ने मकान मालिक पर FIR दर्ज कर हिरासत में लिया.

Noida News
Noida News
Google CTA

Noida Fire News: उत्तर प्रदेश के नोएडा के मामूरा इलाके में मंगलवार को एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. आग लगते ही इमारत में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं 50 परिवारों को रेस्क्यू सुरक्षित किया गया है.

Read more!

कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा मामूरा की गली नंबर 2 में स्थित एक G-4 बिल्डिंग में हुआ. जानकारी के अनुसार, ग्राउंड फ्लोर पर एक इलेक्ट्रिक  वाहन की बैटरी को चार्जिंग पर लगाया गया था. चार्जिंग के दौरान अचानक उसमें एक जोरदार चिंगारी निलकी. इस चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया और आस पास खड़े पेट्रोल वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते आग ने तुरंत पूरी बिल्डिंग को घेर लिया.

बचाव कार्य के लिए बुलाई गई गाड़ियां

घटना की सूचना मिलते ही  7 फायर टेंडर और एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म को तुरंत रवाना किया गया. मुख्य शमन अधिकारी और स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. इसके बाद दमकलकर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया.

धुएं के गुबार के बीच 50 परिवारों का रेस्क्यू

जिस चार मंजिला इमारत में यह आग लगी, उसमें करीब 50 परिवार निवास कर रहे थे. हर फ्लोर पर बड़े-बड़े फ्लैट्स बने हुए थे. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि, आग के कारण फैले घने धुएं की वजह से 2 व्यक्तियों की तबीयत बिगड़ गई. उन्हें तत्काल एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया. यहहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया. इनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं.

ज्वाइंट सीपी ने दी आधिकारिक जानकारी

इस हादसे को लेकर ज्वाइंट सीपी नोएडा ने आज तक से बातचीत बताया कि इस दुर्घटना में कुल 2 लोगों की जान गई है. वहीं कई परिवारों के लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है. इमारत ग्राउंड प्लस चार मंजिला थी, जहां यह बड़ा हादसा हुआ.

मकान मालिक पर पुलिस का बड़ा एक्शन

इस हादसे के बाद पुलिस प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है. थाना फेस-3 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मकान मालिक यानी लीज धारक के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है. पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है. मामले में आगे कानूनी कार्रवाई की जा रहा है.

खबर को अपडेट किया जा रहा है...