नोएडा: पहले पीछे से कार में मारी टक्कर फिर उतरकर किया गाली-गलौच, मुक्के मारकर युवक के कान का पर्दो किया डैमेज !

अरुण त्यागी

• 09:27 PM • 14 Jul 2026

Noida Road Rage: पर्थला ब्रिज पर कार की टक्कर के बाद युवक से मारपीट, मुक्का लगने से कान के पर्दे पर खून जमा. सेक्टर-113 थाने में FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी.

NewsTak
बाएं आरोपी और दाएं पीड़ित अरिन चौधरी.
Google CTA

नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हैवी ट्रैफिक के बीच अब कुछ मनचले कार सवारों का उत्पात आए दिन देखने को मिल रहा है. कभी किसी के कार में टक्कर मारने तो कभी गाली-गलौच जैसी घटनाएं आम बात हो गई हैं. ऐसा ही मामला नोएडा के सेक्टर-113 थाना इलाके में पर्थला ब्रिज के पास सामने आया है. यहां कार टक्कर के बाद बढ़े विवाद में आरोपी ने युवक को ऐसा घुसा मारा कि उनके कान के पर्दे पर खून जम गया है. उन्होंने इस मामले की एफआईआर नोएडा के सेक्टर-113 थाने में दर्ज करा दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

Read more!

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन्स सोसायटी निवासी अरिन चौधरी के मुताबिक 10 जुलाई को हर रोज की तरह वे सुबह पौन 12 बजे के करीब दफ्तर के लिए निकले. ये पर्थला ब्रिज के करीब पहुंचे ही थे कि इनके आगे चली रही काले रंग की एक कार अचानक धीरे हो गई. इन्होंने भी अपना ब्रेक लगाया. उसी वक्त इनके ठीक पीछे आ रही एक होंडा कार जिसका नंबर UP32ER5000 ने पीछे से टक्कर मार दिया. ये टक्कर इनके कार में लगे आगे और पीछे के डैशकैम में रिकॉर्ड भी हो गया. टक्कर लगने के बाद कार सवार उतरा. उसने पहले अपने कार का अगला हिस्सा देखा और फिर गुस्से में बिलबिलाता हुआ अरिन चौधरी की तरफ लपका. आरिन के मुताबिक पहले उसे गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं. उन्होंने पूछा कि गाली क्यों दे रहे हो...इतने में आरोपी युवक ने आपा खो दिया और अरिन चौधरी पर आव देखा न ताव और मुक्के बरसाने लगा. 

मौके पर भीड़ लगने लगी. कुछ लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे. ये सब देख आरोपी तुरंत अपनी कार में बैठा और वहां से भाग निकला. इधर अरिन चौधरी के कान में गंभीर चोट लग गई. वे ऑफिस पहुंचे तो कान में काफी दर्द होने लगा. इसके बाद वे वहां से निकल गए. घर के पास ही नूमेड अस्पताल पहुंचे. वहां डॉक्टर से कान की जांच कराई और पाया कि कान के पार्दे के पास खून के थक्के जम गए हैं. अरिन ने मेडिकल रिपोर्ट और अपनी कार का डैशकैम वीडियो पुलिस को सौंप दिया है. चोट की तस्वीरें भी पुलिस को सौंपी हैं.

आरोपी की कार के पीछे नंबर प्लेट गायब मिला 

अरिन ने बताया कि आरोपी की कार के पीछे का नंबर प्लेट भी मिसिंग था. कार पर काली फिल्म लगी थी. वो काफी एग्रेसिव था. पीड़ित ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार चालक की जानकारी जुटा रही है. 

आगरा: होटल रूम में दोस्त की साथ थी पत्नी, तभी पहुंच गया पति फिर जमकर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल