नोएडा की IVY County सोसाइटी में भीषण आग, 12वीं मंजिल पर भड़कीं लपटें, दहशत में खाली कराया गया टावर

न्यूज तक डेस्क

05 Jun 2026 (अपडेटेड: Jun 5 2026 1:22 PM)

Noida IVY County fire incident: उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. सेक्टर-75 स्थित 'आईवी काउंटी' (IVY County) हाईराइज सोसाइटी के एक टावर की 12वीं मंजिल पर भीषण आग लगगई. आग इतनी तेजी से फैली कि उसकी लपटें और काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया.

 IVY County Noida
IVY County Noida
Google CTA

Noida IVY County fire incident: दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-75 में शुक्रवार को आईवी काउंटी (IVY County) रिहायशी सोसाइटी की 12वीं मंजिल पर अचानक आग लग गई. देखते ही देखते फ्लैट की बालकनी और खिड़कियों से ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार उठने लगा. इस भयावह मंजर को देखकर सोसाइटी के निवासियों में चीख-पुकार मच गई.

Read more!

हाइड्रोलिक क्रेन से बुझाई गई आग!

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं. आग काफी ऊंचाई पर होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. फायर फाइटर्स ने आधुनिक हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से पोजिशन ली और आग पर काबू पाना शुरू किया. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित टावर और उसके आसपास के कई फ्लैट्स को तुरंत खाली कराया गया. लिफ्ट बंद होने के कारण लोगों को सीढ़ियों के जरिए सुरक्षित नीचे उतारा गया.

शॉर्ट सर्किट की आशंका, कोई हताहत नहीं

शुरुआती जांच में अंदाजा लगाया जा रहा है कि हादसा शॉर्ट सर्किट या बालकनी में रखे किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की वजह से हुआ होगा, हालांकि दमकल विभाग का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही असली वजह पता चल पाएगी.

गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है और समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. फिलहाल दमकल की टीमें कूलिंग ऑपरेशन और नुकसान के आकलन में जुटी हैं.