पति के साथ गई कोर्ट, वहां दिखा प्रेमी...फिर ऐसी लिपटी कि पीलीभीत से वीडियो हो रहा वायरल!

सौरभ पांडे

• 06:58 PM • 07 Oct 2026

Pilibhit Viral Video: पीलीभीत कचहरी के बाहर पति के साथ पहुंची महिला की नजर अचानक प्रेमी पर पड़ी तो वह उससे लिपट गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के लोगों पर कार्रवाई की है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

Pilibhit viral video
Pilibhit viral video
Google CTA

अक्सर आपने सुना होगा की प्यार ना तो मरता है और ना ही खत्म होता है. समय के साथ वह दिल के किसी कोने में जाकर छिप सा जाता है. लेकिन वहीं प्यार कब जाग जाएं यह भी किसी को नहीं पता. कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सामने आया है. यहां एक पति और पत्नी किसी काम से कचहरी पहुंचे थे. इसी दौरान महिला की नजर अपने प्रेमी पर पड़ी. फिर क्या था...महिला को कुछ नहीं सूझा और बिना किसी के परवाह किए वह सीधे जाकर अपने प्रेमी से लिपट गई. महिला को ऐसा करता देख वहां मौजूद सभी हैरान हो गए. इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और महिला के पति और कुछ लोग उसे प्रेमी से अलग करने की कोशिश करने लगे, लेकिन महिला प्रेमी के साथ लिपटी ही रही. किसी ने इस दौरान पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो कि सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं मामले की पूरी कहानी.

Read more!

'प्रेमी को देखते ही लिपट गई महिला'

मामला टनकपुर रोड स्थित पीलीभीत कचहरी परिसर के बाहर से सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक, एक महिला अपने पति के साथ किसी पुराने मामले के सिलसिले में कोर्ट पहुंची थी. इसी दौरान उसका प्रेमी भी कहीं से वहां पहुंच गया. महिला की नजर जैसे ही उसके प्रेमी पर पड़ी, वह खुद को रोक नहीं पाई. महिला ने वहां मौजूद अपने पति या फिर किसी का परवाह नहीं किया और प्यार से जाकर उससे लिपट गई. महिला को ऐसा करते देख उसके पति के साथ-साथ वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए, कि आखिर यह हुआ क्या. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटाई और हंगामा होने लगा.

प्रेमी को छोड़ने को तैयार नहीं थी महिला

इस पूरे मामले से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहे है. इन्हीं में से एक वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि महिला किस तरीके से प्रेमी से लिपटी हुई है और उसके पति के साथ कुछ लोग उसे अलग करने की कोशिश कर रहे है. लेकिन महिला अपने प्रेमी को छोड़ने का नाम ही नहीं ले रही है. घटना के दौरान कोतवाली पुलिस भी मौके पर मौजूद दिखाई दे रही है और स्थिति को संभालने के लिए बीच-बचाव कर रही है. वहीं आसपास के लोग वीडियो बना रहे है.

आखिरकार प्रेमी के साथ ही गई महिला

काफी लंबे समय तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद महिला अपने प्रेमी के साथ वहां से चली गई. जानकारी के मुताबिक, यह घटना एक दिन पुरानी है. अब लोग वीडियो को अलग-अलग हिस्सों में काटकर और गाने लगाकर शेयर कर रहे हैं. वहीं वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया और पुलिस ने जांच शुरु कर दी.

दोनों पक्षों पर पुलिस ने की कार्रवाई

मामले की पुष्टि करते हुए कोतवाल प्रमेन्द्र सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए दोनों ही पक्षों के लोगों के खिलाफ धारा 151(शांति भंग) के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस मामले की हर तरीके से जांच कर रही है. फिलहाल पीलीभीत से सामने आया यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और हर जगह इसकी चर्चा हो रही है.

डेढ़ किलो के गर्म पत्थर से कर रहा था पाइल्स का इलाज, अचानक बॉडी में कर गया एंटर...कानपुर के शख्स की ऐसे बची जान!