Pilibhit Women Fight Viral Video: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मंगल बाजार से एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बाजार में खरीदारी करने आईं दो महिलाओं को दुकान पर रखा एक ही लेडीज सूट पसंद आ गया. फिर क्या था, पसंद एक थी लेकिन सूट का पीस केवल एक ही उपलब्ध था. इस बात को लेकर दोनों महिलाओं के बीच पहले तीखी बहस हुई और देखते ही देखते मामला लात-घूंसे और चप्पलें चलने तक पहुंच गया.
ADVERTISEMENT
मंगल बाजार बना अखाड़ा, जमकर चले लात-घूंसे
बाजार में आम दिनों की तरह ही लोग अपनी-अपनी खरीदारी में व्यस्त थे. तभी कपड़े की दुकान पर एक ही सूट पर दो महिलाओं की नजर टिक गई. दोनों ही महिलाएं उस सूट को खरीदने पर अड़ गईं. बात कहासुनी से शुरू होकर गुस्से तक पहुंची और देखते ही देखते दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे पर थप्पड़, घूंसे और चप्पलें बरसाना शुरू कर दिया. बीच बाजार में हुए इस ड्रामे को देखकर आसपास के दुकानदारों और खरीदारों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, पुलिस ने कराया समझौता
इस हाई वोल्टेज ड्रामे का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. वायरल वीडियो पर पीलीभीत पुलिस की नजर पड़ी, जिसके बाद थाना कोतवाली पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया. पुलिस ने दोनों महिलाओं और उनके परिजनों को थाने बुलाया और दोनों पक्षों से बातचीत की. आखिरकार पुलिस की समझाइश और आपसी सहमति से दोनों पक्षों के बीच विवाद को शांत कराया गया. फिलहाल मामला पूरी तरह से सुलझ गया है.
ADVERTISEMENT


