Ravidas Malhotra Statement on Prateek Yadav Death: उत्तर प्रदेश की राजनीति के सबसे रसूखदार 'यादव परिवार' से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन हो गया है. लेकिन इस दुखद समाचार के साथ ही अब सवालों और विवादों का दौर भी शुरू हो गया है. सपा विधायक रविदास मल्होत्रा के एक ताजा बयान ने इस पूरी घटना को संदिग्ध करार देकर मामले में नया मोड़ ला दिया है.
ADVERTISEMENT
अचानक बिगड़ी तबीयत और मौत का रहस्य
जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव को आज तड़के अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों का कहना है कि जब वे अस्पताल पहुंचे, तब तक उनकी जान जा चुकी थी. हालांकि, मौत का कारण अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है. प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है.
विधायक रविदास मल्होत्रा का सनसनीखेज बयान
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मल्होत्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "डॉक्टरों ने मुझे बताया कि यह एक सामान्य मौत नहीं है, बल्कि 'संदिग्ध मौत' (Suspicious Death) है. इसी कारण पोस्टमार्टम कराया जा रहा है." मल्होत्रा ने आगे कहा कि पार्टी और परिवार यह चाहता है कि इस मौत की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किन परिस्थितियों में प्रतीक यादव की जान गई और इसके पीछे क्या कोई बड़ा कारण है.
अखिलेश यादव ने जताई कारोबार में नुकसान की चिंता
अपने भाई की मौत की खबर मिलते ही अखिलेश यादव भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. वहां मीडिया से बातचीत के दौरान वह काफी भावुक नजर आए. अखिलेश ने कहा, "लगभग दो महीने पहले मेरी उनसे मुलाकात हुई थी, तब मैंने उन्हें स्वास्थ्य पर ध्यान देने और कारोबार को आगे बढ़ाने की सलाह दी थी." अखिलेश ने एक महत्वपूर्ण संकेत देते हुए कहा कि कभी-कभी वित्तीय संकट या कारोबार में होने वाला घाटा इंसान को बहुत दुखी कर देता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे कानूनी रास्ता अपनाएंगे और पूरी सच्चाई सामने लाएंगे.
परिवार में शोक की लहर
सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस खबर से गहरा शोक व्याप्त है. अखिलेश यादव के परिवार के लिए यह एक बड़ी क्षति है, लेकिन विधायक के बयान के बाद अब पुलिस और प्रशासन पर इस केस की तह तक जाने का दबाव बढ़ गया है.
यह भी पढ़ेंं: प्रतीक यादव की मौत के बाद अब वायरल हो रहा ये वीडियो, अखिलेश यादव संग कुछ इस तरह के दिखे दे अपर्णा के संग!
ADVERTISEMENT


