Prateek Yadav Education Qualification: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया है. उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से हर कोई सन्न है. प्रतीक अखिलेश यादव के सौतेले भाई और मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव का मेंदांता अस्पताल में नसों का इलाज रहा था. इसके साथ ही उनके डिप्रेशन में होने की बात भी सामने आई है. पूरे परिवार के सियासत में एक्टिव होने के बाद भी प्रतीक ने राजनीति से दूरी बनाई हुई थी. उन्होंने बिजनेस, फिटनेस और पढ़ाई-लिखाई में अपनी अलग पहचान बनाई थी. ऐसे में चलिए डिटेल में जानते हैं उनके बारे में..
ADVERTISEMENT
शुरुआती पढ़ाई और ग्रेजुएशन
मिली जानकारी के अनुसार प्रतीक यादव का जन्म 7 जुलाई 1987 को हुआ था. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई लखनऊ के सिटी मंटेसरी स्कूल में की थी. कहा जाता है कि शुरुआत से वे अपनी फिटनेस के लेकर काफी एक्टिव थे. अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतीक यादव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी बी.कॉम में एडमिशन लिया. यहां से उन्होंने कॉमर्स और बिजनेस मैनेजमेंट की अपनी पढ़ाई पूरी की. इसके बाद हायर एजुकेशन के लिए वे यूनाइटेड किंगडम चले गए. यहां उन्होंने लंदन की लीडस यूनिवर्सिटी से MBA की पढ़ाई की. इसके बाद ही उन्होंने राजनीति में न जाकर बिजनेस और हेल्थ इंडस्ट्री की में कदम रखा.
NGO और पशु कल्याण से जुड़े थे प्रतीक यादव
प्रतीक यादव रियल एस्टेट सेक्टर में भी एक्टिव थे. इसके अलावा वे सामाजिक कार्यों में भी काफी रुचि रखते थे. बेघर लोगों की मदद के लिए उन्होंने एक NGO चलाया, वहीं वे ‘जीव आश्रय फाउंडेशन’ (Jeev Aashraya Foundation) से भी जुड़े रहे. ये NGO पशु कल्याण के क्षेत्र में काम करती है.
फिटनेस को लेकर थे बेहद गंभीर
प्रतीक यादव फिटनेस के प्रति काफी जागरूक थे. वे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर वर्कआउट और फिटनेस से जुड़ी तस्वीरें व वीडियो साझा करते थे. साल 2012 में उन्हें विश्व की प्रतिष्ठित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में ‘इंटरनेशनल ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ द ईयर’ का खिताब भी मिला था.
अपर्णा यादव से शादी के बाद सुर्खियों में आए
प्रतीक यादव ने दिसंबर 2011 में अपर्णा यादव से शादी की थी. अपर्णा यादव राजनीति में सक्रिय रहीं और बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं. शादी के बाद प्रतीक यादव का नाम मीडिया में ज्यादा चर्चा में आने लगा, हालांकि उन्होंने खुद को राजनीति से दूर ही रखा.
ADVERTISEMENT


