Prateek Yadav Viral Post: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. महज 38 साल की उम्र में इस तरह सभी को छोड़कर चले जाने के बाद परिवार का बुरा हाल है. इसी बीच प्रतीक यादव का अंतिम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर कमेंट्स भी कर रहे है. आइए विस्तार से जानते है आखिर ऐसा क्या था प्रतीक यादव के लास्ट पोस्ट में जिसकी अब हो रही चर्चा.
ADVERTISEMENT
प्रतीक का वो आखिरी पोस्ट
प्रतीक यादव का जो पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह इंस्टाग्राम का है. प्रतीक ने 3 अप्रैल को एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह एक जेट विमान उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान प्रतीक काफी खुश भी दिखाई दे रहे है. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, 'जैसे ही इंजन शुरू हुई और आसमान ने अपनी बाहें पसारीं, मैंने नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया. EA 300 विमान के कॉकपिट में बादलों को चीरते हुए और बीच हवा में कलाबाजियां (rolls) खाते हुए, 'G-force' का वह जबरदस्त खिंचाव किसी रोमांचक अनुभव से कम नहीं था. वह पल बिल्कुल फिल्म 'टॉप गन' के किसी दृश्य जैसा महसूस हो रहा था- अत्यंत तीव्र, तेज और अविस्मरणीय. यह वास्तव में एड्रेनालाईन का अपने शुद्धतम रूप में एक ऐसा अनुभव था जिसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा.
लोग कर रहे कमेंट्स
प्रतीक यादव की मौत के बाद अब लोग इस पोस्ट को देखकर इमोशनल हो रहे हैं और कमेंट्स कर रहे है. अधिकतर लोग उनके इस पोस्ट पर मिस यू, ओम शांति, RIP कमेंट्स कर रहे है. लोगों को कहा पता था कि जिस शख्स ने आसमान में उड़ते हुए इस शानदार वीडियो को पोस्ट किया था, वह अचानक ऐसे दुनिया छोड़ कर चला जाएगा.
अचानक बिगड़ी थी तबीयत
मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार तड़के उनकी तबीयत बिगड़ी और फिर सुबह 5:55 बजे उन्हें तत्काल लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके निधन की सूचना मिलते ही सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई.
कौन थे प्रतीक यादव?
प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव एवं उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र हैं. राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद, उन्होंने स्वयं को हमेशा सक्रिय राजनीति से दूर रखा है. वहीं उनकी पत्नी, अपर्णा यादव, वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता हैं और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं.
प्रतीक यादव को अस्पताल कौन लेकर आया था, तबीयत बिगड़ी तो घर में कौन-कौन था, सामने आई पूरी जानकारी
ADVERTISEMENT


