Vrindavan Sant Death Case: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का सच क्या? अब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने उठाये ये गंभीर सवाल

शिवानी गोस्वामी

• 11:09 AM • 30 Sep 2026

Vrindavan Sant Death Case: प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत मामले में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान आया है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर गंभीर चोटों और प्राइवेट पार्ट अलग होने की पुष्टि हुई है. मथुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

रसिक दुलारी मौत पर  शंकराचार्य ने उठाये सवाल
रसिक दुलारी मौत पर  शंकराचार्य ने उठाये सवाल
Google CTA

Rasik Dulari Sharan Death News:संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध हालात में हुई मौत का मामला लगातार गर्माता जा रहा है. एक ओर पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस घटना को लेकर चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं, वहीं दूसरी ओर साधु-संतों में भारी नाराजगी है. इस बीच ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने मामले की बिना किसी लापरवाही के निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Read more!

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जताया संदेह

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि उन्हें जबलपुर पहुंचने पर एक पत्रकार के माध्यम से घटना की जानकारी मिली. उन्होंने कहा कि कमरे से बिजली की आरी मिलने और अंग कटे होने की बातें सामने आ रही हैं. इससे साफ जाहिर होता है कि यह मामला सिर्फ असावधानी से गिरने या धक्का दिए जाने भर का नहीं है, बल्कि इसके पीछे कोई गहरी वजह हो सकती है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद सच पूरी तरह सामने आना चाहिए और बातें गोल-गोल नहीं घूमनी चाहिए ताकि किसी को अटकलबाजी का मौका न मिले.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों और ब्लीडिंग की पुष्टि

रसिक दुलारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई बड़े खुलासे हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, अत्यधिक खून बहना मौत का मुख्य कारण बना है. इसके अलावा शरीर पर 'एंटीमॉर्टम इंजरी' यानी मौत से पहले लगी चोटों के निशान मिले हैं. उनके सिर, होंठ और ठुड्डी के पास चोट के निशान पाए गए हैं. वहीं पसलियों में फ्रैक्चर और दिल के दोनों चैंबर खाली मिले हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्राइवेट पार्ट शरीर से अलग होने की बात भी सामने आई है, जिससे पूरी घटना पर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक जांच में जुटी पुलिस

घटना वाले दिन सुबह करीब 10:25 बजे के एक सीसीटीवी फुटेज में रसिक दुलारी खून से सने कपड़ों में अपने कमरे से बाहर निकलते दिखे थे. इसके कुछ ही देर बाद अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से उनके गिरने या मौत की खबर आई. मथुरा पुलिस के एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह के अनुसार, पुलिस ने अपार्टमेंट का डीवीआर, खून के सैंपल और मृतक का मोबाइल फॉरेंसिक लैब भेज दिया है. पुलिस को आशंका है कि मोबाइल से डिलीट की गई तस्वीरों और चैट से मौत की असली वजह का पता चल सकता है. फिलहाल मथुरा पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से पड़ताल कर रही है.

यह भी पढ़ें: