रायबरेली में भीषण सड़क हादसा: 4 युवतियों की मौके पर मौत और 5 गंभीर रूप से घायल, मची चीख-पुकार

Jagatpur Raebareli Accident: रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा में चार युवतियों की जान चली गई. वहीं घटना में 3 युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है.

Raebareli Road Accident
Raebareli Road Accident

शैलेंद्र प्रताप सिंह

follow google news

Raebareli Road Accident: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 4 युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कई अन्य युवतियां गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं. इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है. घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

Read more!

हादसे की खबर मिलते ही रायबरेली की जिलाधिकारी हर्षिता माथुर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं. उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. इस बीच सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. बताया जा रहा है कि मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके.

ऐसे हुआ एक्सप्रेस वे पर हादसा

दरअसल, रविवार रात निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस वे को देखने के चक्कर में ये सहेलियां टहलने निकली थी. इसी दौरान हादसे का शिकार हो गई. बता दें कि गंगा एक्सप्रेस वे अभी निर्माणाधीन है. ऐसे में यहां पर वाहनों की आवाजाही बंद हैं. लेकिन आसपास के गांवों में रहने वाले लोग इस पर गाड़ियां दौड़ाते हैं. ये भी सामने आया है कि एक्सप्रेस वे पर आवागमन राेकने के लिए कोई बैरिकेड या साइन बोर्ड नहीं लगाए गए थे इसी वजह से इतना बड़ा हादसा भी हुआ.

मार्च के महीने में खुलना था एक्सप्रेस वे

जानकारी के अनुसार,गंगा एक्सप्रेस वे मार्च के महीने में गाड़ियों की आवाजाही के लिए खोलने की तैयारी थी. गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयाग जाने वाला एक्सप्रेसवे है और रायबरेली के लालगंज जगतपुर ऊंचाहार डलमऊ को पार करता हुआ प्रज्ञा के लिए आगे बढ़ता है. रायबरेली में करीब यह लगभग 80 किलोमीटर की दूरी तय करता है.

इस दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवाने वाली युवतियों की पहचान इस प्रकार है:

  • असमा (18 वर्ष), पत्नी विदेश, निवासी चूली कोडर
  • विवांशी (23 वर्ष), पुत्री स्वर्गीय दलबहादुर, निवासी कोडर
  • शालिनी (22 वर्ष), पुत्री जंगबहादुर, निवासी कोडर
  • रश्मि (14 वर्ष), पुत्री रामरतन, निवासी कोडर

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

वहीं हादसे में घायल हुई युवतियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. घायलों में रिया पटेल (14 वर्ष), साधना (9 वर्ष), मीना (22 वर्ष) और रेशमा (14 वर्ष) शामिल हैं. इनमें से प्रिया पटेल (12 वर्ष) की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स (AIIMS) रेफर कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह हादसा आखिर कैसे हुआ.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद ट्रिपल मौत मामले में बड़ा खुलासा... 2015 में पिता के लिव-इन पार्टनर ने ली थी खुद की जान

    follow google news