रायबरेली: चाचा ने भतीजे शिवम को रात में बुलाया, फिर नदी किनारे मिली लाश... जांच में सामने आया चाची से जुड़े शक वाया ये एंगल

Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित भदोखर थाना क्षेत्र में चाची संग अवैध संबंध के शक और बदनामी के डर से चाचा ने अपने भतीजे शिवम की हत्या कर दी. आरोपियों ने सई नदी के पास गड़े धन का झांसा देकर उसे बुलाया और अंगोछे से गला घोंट दिया. पुलिस ने चाचा सुभाष और उसके साथी उपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है.

रायबरेली में चाचा ने साथी संग मिलकर उतारा मौत के घाट.
रायबरेली में चाचा ने साथी संग मिलकर उतारा मौत के घाट.
Google CTA

Raebareli Murder Case: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे रघुराज गांव में चाचा ने अपने ही भतीजे की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि चाचा को भतीजे के अपनी चाची से गलत संबंध होने का शक था. समाज में बदनामी के डर से उसने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मदद से मुख्य आरोपी चाचा और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है.

Read more!

6 सितंबर को सई नदी किनारे मिला था शिवम का शव

घटना की शुरुआत बीते 6 सितंबर को हुई, जब पूरे रघुराज गांव के पास सई नदी के किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान शिवम के रूप में हुई. शुरुआत में मामला सामान्य हादसा या लूटपाट का लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने पर हत्या की खौफनाक परतें खुलने लगीं. रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि शिवम की मौत दम घुटने (गला घोंटने) के कारण हुई है.

गड़े धन का झांसा देकर सई नदी पुल के पास बुलाया

पुलिस जांच और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के दौरान शक की सुई मृतक के चाचा सुभाष और उसके साथी उपेंद्र की तरफ घूम गई. हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी सुभाष ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. सुभाष ने बताया कि उसे भतीजे शिवम का उसकी भाभी (शिवम की चाची) के साथ अवैध संबंध होने का शक था, जिससे समाज में उसकी बदनामी हो रही थी. इसी लोक-लज्जा और रंजिश के तहत सुभाष और उपेंद्र ने 5 सितंबर की रात शिवम को सई नदी के पास जमीन में गड़ा धन निकालने का झांसा देकर बुलाया.

अंगोछे से घोंटा गला, मोटरसाइकिल और मोबाइल नदी में फेंका

जैसे ही शिवम सुनसान जगह पर पहुंचा, दोनों आरोपियों ने अंगोछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को सई नदी पुल के नीचे फेंक दिया. साक्ष्य मिटाने की नीयत से आरोपियों ने घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और मोबाइल भी नदी में फेंक दिए थे. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल अंगोछा बरामद कर लिया है और दोनों आरोपियों सुभाष व उपेंद्र को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: