गोरखपुर: राम कथा में क्यों भड़के कथावाचक राजन जी महाराज, वीडियो में खुद बताई वजह

Rajan Ji Maharaj Gorakhpur katha: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में चल रही मशहूर कथावाचक राजन जी महाराज की राम कथा उस वक्त सुर्खियों में आ गई, जब वे व्यास पीठ से अचानक ललकारते नजर आए. मंच पर हंगामे और कथित धमकी से आहत महाराज का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 Rajan Ji Maharaj Gorakhpur katha
Rajan Ji Maharaj Gorakhpur katha

गजेंद्र त्रिपाठी

follow google news

Rajan Ji Maharaj viral video: मशहूर कथावाचक राजन जी महाराज इन दिनों  उत्तर प्रदेश के  गोरखपुर में राम कथा कर रहें हैं.  ऐसे में यहां उन्हें सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. इस बीच अब यहां से राजन जी महाराज  का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है. इसमें वे व्यास पीठ से ललकारते हुए कहा कि कौन गोली मारेगा...किसने मां का दूध पिया है..

Read more!

दरअसल, राजन जी महाराज  की कथा गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में चल रही. इस में सोमवार के दिन राजन जी महाराज अचानक से आवेश में आ गए. इससे कथा सुनने आए श्रद्धालु भी हैरान रहा गए. क्या है पूरा मामला, क्यों  राजन जी महाराज कथा के बीच से ये सब कहना पड़ा. चलिए जानते हैं इस खबर में.

इस वजस से हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, कथा के दौरान कुछ लोग बार-बार मंच पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे. व्यवस्था बनाए रखने के लिए जब सुरक्षाकर्मियों और महाराज की टीम ने उन्हें रोका तो बात बढ़ गई. बहस इतनी ज्यादा हो गई कि विरोध करने वालों ने राजन जी की टीम के एक सदस्य पर अभद्र टिप्पणी की और कथित तौर पर गोली मारने की धमकी दे दी. इसी बात ने महाराज को आहत कर दिया.

यह धमकी मिलने से महाराज इतने आहत हुए कि उन्होंने शुरुआत में कथा करने से मना कर दिया था. काफी देर तक मंच पर तनाव बना रहा. हालांकि बाद में आयोजकों और स्थानीय लोगों के समझाने बुझाने के बाद वे दोबारा कथा करने के लिए तैयार हुए. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शांति और प्रेम के साथ कथा सुनें ताकि व्यवस्था बनी रहे.

वीडियो में क्या कहा?

कथा वाचक राजन जी महाराज ने कहा कि कल कथा के दौरान कुछ बवाल की स्थिति पैदा हो गई जिसके बाद मंच पर चढ़ने की प्रक्रिया बंद करानी पड़ी. उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना का गहरा दुख है, क्योंकि यह घटना उनके ही घर जैसे स्थान पर घटी है. राजन जी ने कहा कि गोरखपुर उनका घर है. देवरिया, सिवान और गोरखपुर से उनका पुराना जुड़ाव है और वे कोई बाहरी नहीं हैं.

राजन जी महाराज ने स्पष्ट किया कि वे प्रेम और सद्भाव के साथ कथा सुनाने आते हैं और श्रोताओं से भी उसी प्रेम भाव से कथा सुनने की अपेक्षा रखते हैं. साथ ही उन्होंने उन अफवाहों का खंडन किया, जिनमें कहा जा रहा है कि उनसे मिलने के लिए 1100 रुपये लिए जा रहे हैं. उन्होंने साफ कहा कि वे दुनिया के किसी भी कोने में राम कथा करते हों किसी से भी मिलने के लिए कभी पैसे नहीं लेते.

उन्होंने बताया कि प्रत्येक कथा स्थल पर दोपहर में एक घंटे का समय श्रोताओं से मिलने के लिए निर्धारित रहता है. जो भी मिलना चाहता है वो खुले दिल से आ सकता है लेकिन उन्होंने अपील की कि एक बार मिलने के बाद अगले दिन दोबारा आगे न आएं ताकि अन्य लोगों को भी मिलने का अवसर मिल सके.

यहां देखें राजन जी महाराज का वीडियो

16 साल के सफर में पहली बार ऐसी घटना

राजन जी महाराज ने कथा में आए श्रद्धालुओं  को अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि वे 16 साल के कथा वाचन कर रहे हैं. लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है.  उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि हम यहां प्रेम से कथा सुनाने आए हैं, लेकिन हमारे ही घर में हमारे बच्चों (टीम मेंबर्स) को गोली मारने की बात कही जा रही है. उन्होंने कहा कि 'देखता हूं किसने मां का दूध पिया है, जरा दिखाओ गोली मारकर. हम प्रेम से घर में कथा कहने आए हैं और आप सुनने, तो आशा करते हैं व्यवस्था बनी रहे, प्रेम से सुनिए'

    follow google news