Ram Mandir 4 crore donation News: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन करने पहुंची चेन्नई की एक महिला श्रद्धालु का अनोखा दान चर्चा में है. महिला ने भगवान राम के लिए 10 हजार रुपये दान किए, वहीं मंदिर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ रुपये का चेक दिया. मामले सामने आने के बाद से अब पूरे इलाके इसकी चर्चा हाे रही है. हालांकि, अब इस चेक को लेकर बैंकिंग प्रक्रिया से जुड़ा एक दावा सामने आने के बाद पूरे मामले में सवाल खड़े हो हैं. क्या है पूरा मामला? चलिए जानते है...
ADVERTISEMENT
जानें कर्मचारियों के लिए क्याें दिए 4 करोड़?
महिला श्रद्धालु ने इतनी बड़ी राशि देने के पीछे अपनी मंशा भी एकदम साफ रखी है. उनका कहना है कि इस 4 करोड़ रुपये की भारी धनराशि का इस्तेमाल मंदिर परिसर में दिन-रात काम करने वाले कर्मचारियों की सुविधाएं बेहतर करने और उनके वेतन में बढ़ोतरी के लिए किया जाना चाहिए. वे चाहती हैं कि मंदिर की सेवा में जुटे कर्मचारियों के पारिश्रमिक में सुधार हो.
राम मंदिर परिसर में किसी श्रद्धालु द्वारा इतनी बड़ी रकम सीधे मंदिर ट्रस्ट के बजाए कर्मचारियों के हित के लिए दिया जाना हर तरफ चर्चा का विषय बन गया. श्रद्धालु की ओर से दिए गए 4 करोड़ रुपये के चेक की रसीद भी सामने आई है. इस दान की खबर के सामने आते ही मंदिर परिसर और स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की बातें होने लगीं.
बैंक सूत्रों के दावे से खड़ा हुआ नया सवाल
चेक मिलने के बाद अब इस पूरे मामले में बैंकिंग प्रक्रिया से जुड़ा एक बड़ा मोड़ सामने आ रहा है. बैंक से जुड़े सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि जिस बैंक खाते से यह 4 करोड़ रुपये का चेक काटा गया है, उसमें इतनी राशि के भुगतान के लिए पर्याप्त बैलेंस मौजूद नहीं है. इस दावे के बाद चेक को लेकर सस्पेंस काफी बढ़ गया है.
बैंकिंग के नियमों के अनुसार किसी भी बड़े मूल्य के चेक को जमा करने के बाद बैंक अपने तय दिशा-निर्देशों के तहत उसकी जांच और क्लियरिंग करता है. इस वजह से 4 करोड़ रुपये के इस चेक की असली स्थिति और पैसों के भुगतान का सच तभी सामने आएगा जब बैंक अपनी क्लियरिंग प्रक्रिया पूरी कर लेगा.
भुगतान होने के बाद ही साफ होगी आगे की तस्वीर
वर्तमान में बैंक सूत्रों द्वारा किए गए इस दावे की कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है. इसलिए अभी यह तय होना बाकी है कि यह चेक बैंक से वास्तव में क्लियर होता है या फिर बाउंस हो जाता है. सबकी निगाहें इसी बात पर टिकी हैं कि क्या यह 4 करोड़ रुपये की राशि वास्तव में मंदिर कर्मचारियों के खाते या सुविधाओं तक पहुंच पाती है या नहीं.
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, बुजुर्ग महिलाओं को जिंदगीभर मुफ्त बस सफर, जानें कैबिनेट के 4 बड़े फैसले!
ADVERTISEMENT


