रामपुर में शादी के अगले ही दिन अस्पताल पहुंचा दूल्हा, सुहागरात पर बेडरूम में हुआ ऐसा कुछ...परिवार भी देखकर हैरान

रामपुर में शादी के बाद सुहागरात पर दुल्हन ने पति को ठुकरा दिया और मारपीट कर दी. विवाद बढ़ने पर दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया. पुलिस को सूचना है, लेकिन अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है.

rampur
rampur

आमिर खान

follow google news

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी की खुशियां उस वक्त मातम और हंगामे में बदल गईं जब दुल्हन ने सुहागरात के दिन ही दूल्हे के साथ रहने से इनकार कर दिया. विवाद इतना बढ़ा कि दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसका सिर फट गया. घायल दूल्हे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर तहसील क्षेत्र में बीते रविवार को एक युवक की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई थी. अग्नि के सात फेरे लेकर दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं. रिसेप्शन की दावत के बाद जब दूल्हा-दुल्हन अपने कमरे में पहुंचे, तो कहानी ने यू-टर्न ले लिया.

दूल्हे की बहन पूनम कश्यप के अनुसार, दुल्हन ने दूल्हे को खुद के करीब आने से मना कर दिया और विरोध करने पर उसे थप्पड़ जड़ दिया. पूनम के अनुसार, दुल्हन ने कहा कि उसे यह शादी पसंद नहीं है और वह किसी और से प्यार करती है.

पंचायत के दौरान हुआ हमला

मामला बिगड़ता देख दोनों पक्षों के बीच पंचायत बुलाई गई. समझौते की कोशिश चल रही थी, तभी दुल्हन पक्ष के लोग उग्र हो गए. आरोप है कि दुल्हन के पिता, मौसा और फूफा ने मिलकर दूल्हे पर हमला कर दिया और उसका सिर फोड़ दिया. लहूलुहान हालत में दूल्हे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

पुलिस ने क्या बताया?

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. कोतवाली बिलासपुर के प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि दुल्हन ने दूल्हे को हाथ लगाने से मना कर दिया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. हालांकि, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच अब समझौते की बात चल रही है और अभी तक कोई औपचारिक तहरीर नहीं दी गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दूल्हे का मेडिकल परीक्षण कराया गया है.

आगरा में चाऊमीन की रेहड़ी के सामने भिड़े वकील और दरोगा; सरेआम हुई 'खाकी' की बेइज्जती, वीडियो वायरल

    follow google news