शारीरिक संबंध बनाते समय पति ने खोया आपा, मरी हुई पत्नी को बिस्तर पर छोड़कर हुआ फरार, रामपुर से आया हैवानियत भरा केस!

रामपुर में एक पति ने शारीरिक संबंध बनाने के दौरान हुए विवाद में अपनी शिक्षिका पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी शव को बिस्तर पर छोड़कर भाग गया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि परिजनों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है.

rampur
rampur

आमिर खान

follow google news

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. आरोप है कि यहां एक महिला की हत्या उसके ही पति ने कथित तौर पर शारीरिक संबंध के दौरान कर दी. घटना के बाद आरोपी पति पत्नी का शव बिस्तर पर ही छोड़कर फरार हो गया. जब बंद घर में शव मिलने की सूचना फैली तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

Read more!

पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खुलवाया तो अंदर का दृश्य बेहद भयावह था. महिला का शव बिस्तर पर बिना कपड़ों के पड़ा हुआ था और घर में कोई भी नहीं था. पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने शुरू की जांच

प्राथमिक जांच में ही यह स्पष्ट हो गया कि महिला की मौत सामान्य नहीं है. इसके बाद पुलिस ने गहन जांच शुरू की. मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने गंभीर आरोप लगाए. परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. उन्होंने पति और देवर के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने जल्द ही मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो शुरुआत में आरोपी ने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

पति ने क्या बात बताई?

पुलिस के अनुसार, घटना के समय पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी का गला दबा दिया. कुछ ही समय में महिला की मौत हो गई. इसके बाद आरोपी घबराकर मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने दी ये जानकारी

रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि मामले में दहेज मृत्यु और हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है.

यह रामपुर में नए पुलिस अधीक्षक के कार्यभार संभालने के बाद दूसरा बड़ा मामला है, जिसका पुलिस ने कम समय में खुलासा किया.

    follow google news