T20 वर्ल्ड कप के बीच रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता खानचंद्र सिंह ने ली अंतिम सांस

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का स्टेज-4 लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया. वे ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे, पिता की गंभीर स्थिति के कारण रिंकू T20 वर्ल्ड कप के बीच में ही घर लौट आए थे.

NewsTak

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Rinku Singh Father Death: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का निधन हो गया है. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. हाल के दिनों में उनकी हालत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Read more!

स्टेज-4 कैंसर से पीड़ित भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का आज सुबह करीब 5 बजे ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल (ओमेगा-1) में निधन हो गया. अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने इस खबर की पुष्टि की है.

वेंटिलेटर सपोर्ट पर चल रहा था इलाज

डॉक्टरों के अनुसार, खानचंद्र सिंह कई दिनों से मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. उनकी किडनी भी प्रभावित थी, इसलिए उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी. मेडिकल टीम पूरी कोशिश में जुटी थी, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका.

विश्वकप के बीच घर लौटे रिंकू

24 फरवरी को रिंकू सिंह टी-20 विश्वकप छोड़कर घर लौट आए थे. इसके बाद वह चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित प्रैक्टिस सेशन में वह नजर नहीं आए थे. बाद में जानकारी मिली कि उनके पिता की तबीयत बेहद नाजुक है. परिवार के साथ रहने के लिए रिंकू तुरंत अलीगढ़ रवाना हो गए थे.

कौन हैं रिंकू सिंह

28 वर्षीय रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं. वह टीम इंडिया के लिए सीमित ओवरों के क्रिकेट में अहम भूमिका निभा रहे हैं और टी-20 फॉर्मेट में उन्हें फिनिशर के रूप में देखा जाता है.

टीम मैनेजमेंट ने दी थी जानकारी

भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि रिंकू के पिता की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए वह घर गए हैं. उन्होंने उम्मीद जताई थी कि रिंकू जल्द टीम से जुड़ सकते हैं. हालांकि 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के साथ खेले गए मैच में रिंकू सिंंह नहीं लौटे थे. 

    follow google news