Saharanpur: मदरसे में मासूम पर 'थर्ड डिग्री टॉर्चर'! मौलाना की बेरहमी देख कांप जाएगी रूह, वीडियो वायरल

सहारनपुर के एक मदरसे में मासूम बच्चे को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वीडियो में मौलाना बच्चे को डंडे से बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है.

सहारनपुर न्यूज
सहारनपुर न्यूज

राहुल कुमार

follow google news

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है. यहां के गंगोह थाना क्षेत्र स्थित एक मदरसे में एक मासूम बच्चे के साथ ऐसी हैवानियत की गई, जिसे देखकर किसी का भी कलेजा फट जाए. तालीम देने के नाम पर मौलाना साहब बच्चे को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं, जबकि बच्चा 'अम्मी-पापा' चिल्लाते हुए रहम की भीख मांग रहा है. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में भारी आक्रोश है.

Read more!

बेरहमी की सारी हदें पार

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मौलाना साहब हाथ में डंडा लिए बच्चे पर टूट पड़े हैं. बच्चा दर्द से कराह रहा है, चीख रहा है, लेकिन पत्थर दिल मौलाना का हाथ नहीं रुक रहा. वीडियो में दो लोग बैठे नजर आ रहे हैं और एक व्यक्ति इस पूरी हैवानियत को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चे को मदरसा छोड़कर भागने की कोशिश करने पर यह खौफनाक सजा दी गई.

पुलिस प्रशासन में हड़कंप

वीडियो के संज्ञान में आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है. सहारनपुर के एसपी देहात सागर जैन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं. पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और मासूम के साथ इस तरह की बर्बरता करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जनता में भारी आक्रोश

मदरसे जैसी जगह, जहां बच्चों को संस्कार और शिक्षा दी जाती है, वहां इस तरह की हिंसा ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे 'हैवान' शिक्षकों के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाए ताकि भविष्य में किसी और बच्चे के साथ ऐसा न हो. लोगों का कहना है कि शिक्षा के नाम पर बच्चों को 'थर्ड डिग्री' देना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

 

    follow google news