Saleem Wastik Exclusive Interview: लोनी में 'सिर तन से जुदा' की नीयत से किए गए जानलेवा हमले का शिकार हुए एक्स-मुस्लिम सलीम वास्तिक अब पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट आए हैं. इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान और फिल्म निर्माता अमित जानी ने उनसे मुलाकात की. मुलाकात के दौरान सलीम वास्तिक ने न केवल अपनी सेहत का अपडेट दिया, बल्कि उन हमलावरों और उनकी कट्टरपंथी विचारधारा पर भी तीखा प्रहार किया.
ADVERTISEMENT
"मैं टनाटन हूँ"- सलीम वास्तिक ने दिखाई जिंदादिली
यूपी तक से एक्सक्लूसिव बातचीत में सलीम वास्तिक ने बताया कि वह अब बिल्कुल ठीक हैं. उन्होंने हमले वाले दिन (27 फरवरी) की यादें साझा करते हुए कहा कि दो नकाबपोश युवक उनके ऑफिस में घुसे और उन पर धारदार ब्लेड व चाकुओं से हमला कर दिया. सलीम ने बताया, "मैंने एक की गर्दन पकड़ ली थी, लेकिन टेबल मारकर उन्होंने मुझे कमजोर कर दिया. अगर 15-20 मिनट और रुक जाते, तो मैं उन्हें जाने नहीं देता."
पुलिस के एनकाउंटर पर जताया संतोष
सलीम वास्तिक पर हमला करने वाले दोनों आरोपियों (जीशान और गुलफाम) का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था. इस पर सलीम ने कहा, "यूपी पुलिस और गाजियाबाद पुलिस ने जो ईमानदारी और तेजी दिखाई, वह मिसाल है. सीसीटीवी में सब साफ दिख रहा है, ऐसे लोगों को जीने का कोई हक नहीं था." उन्होंने यह भी कहा कि वह मुसलमानों के दुश्मन नहीं हैं, बल्कि वे चाहते हैं कि समाज के लोग जिहादी मानसिकता छोड़कर पढ़-लिखकर अफसर बनें और देश की तरक्की में योगदान दें.
नाजिया इलाही और अमित जानी ने बढ़ाया हौसला
नाजिया इलाही खान: नाजिया ने बताया कि जब उन्होंने सलीम पर हमले की खबर सुनी, तो वह उज्जैन के महाकाल मंदिर में उनके जीवन के लिए प्रार्थना करने चली गई थीं. उन्होंने यूपी पुलिस को 'भगवान का दूसरा रूप' बताते हुए कहा कि इस एनकाउंटर से कट्टरपंथियों में डर पैदा हुआ है.
अमित जानी: फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' के निर्माता अमित जानी ने कहा कि डॉक्टर्स ने सलीम के बचने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन यह महाकाल का चमत्कार है कि वे आज हमारे बीच हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे हिम्मती लोगों की सुरक्षा करना अब सनातनी समाज का दायित्व है.
पाकिस्तान कनेक्शन और धमकियां
इंटरव्यू के दौरान यह बात भी सामने आई कि हमलावरों के तार पाकिस्तान के टेलीग्राम ग्रुप्स से जुड़े हो सकते हैं. नाजिया इलाही खान ने खुलासा किया कि उन्हें भी लगातार विदेशी नंबरों (पाकिस्तान और अन्य) से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, लेकिन वे डरने वाली नहीं हैं.
ADVERTISEMENT


