Salim Vastavik YouTuber Attack: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में चर्चित यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए हमले के मामले में फरार चल रहे गुलफाम को पुलिस ने एनकाउंटर मार गिराया है. गुलफाम पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. आपको बता दें बीते 26 फरवरी को गाजियाबाद के लोनी में रहने वाले एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर 2 युवकों ने जानलेवा हमला किया था. इस दौरान आरोपियों ने सलीम के घर में घुसकर उन पर चाकू से हमला किया था. इस हमले के एक आरोपी जीशान को पुलिस पहले ही एनकाउंटर में ढेर कर चुकी थी. वहीं अब मंगलवार को दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने मार गिराया है.
ADVERTISEMENT
दोनों तरफ से चली गोलियां
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने ये कार्रवाई इंदिरापुरम इलाके में की. सलीम पर हमले के बाद से लगातार पुलिस दोनाें आरोपियों की तलाश कर रही थी. जीशान का पहले ही एनकाउंटर कर दिया गया था. लेकिन गुलफाम की तलाश जारी थी. इस बीच पुलिस को जानकारी मिली वो गाजियाबाद के इंदिरापुरम में है. यहां पुलिस ने उसे घेर लिया. पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की लेकिन इस दौरान गुलफाम का पुलिस से आमना सामना हो गया. इसके बाद दोनों ओर से गोलियां चलने लगीं. इस बीच पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया. उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
गुलफाम ने पास पुलिस क्या मिला?
पुलिस ने गुलफाम के पास से दो अवैध हथियार और दिल्ली से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है.
27 फरवरी को किया था हमला
पुलिस के मुताबिक 27 फरवरी के दिन 2 आरोपियों ने सलीम वास्तिक हमला किया था. इस दरौन आरोपियों ने उनके ऑफिस में घुसकर चाकू से उनका गला काटने की कोशिश की थी. इस हमले में सलीम को गंभीर चोटें आई थीं. इस समय उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
फिलहाल इस मामले की पुलिस जांच कर रही है और ये पता करने में जुटी हुई है कि क्या इस पूरे हत्याकांड में किसी बाहरी नेटवर्क का हाथ तो नहीं है. मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: Ex-Muslim यूट्यूबर सलीम वास्तविक पर हमला करने वाले जीशान का एनकाउंटर, 1 लाख का इनामी था ढेर
ADVERTISEMENT

