Saleem Wastik News: जानलेवा हमले के बाद Youtuber सलीम वास्तिक ने बदला अपना नाम!

जानलेवा हमले में बाल-बाल बचे सलीम वास्तिक अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने उनका नाम बदलकर अब केवल 'वास्तिक' कर दिया है.

Saleem Wastik News
Saleem Wastik News

गौरव कुमार पांडेय

follow google news

पिछले दिनों जानलेवा हमले का शिकार हुए सलीम वास्तिक अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और एक बार फिर सनातन धर्म की सेवा के लिए मैदान में उतर आए हैं. हाल ही में गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी और 'एक्स मुस्लिम' मूवमेंट के सदस्यों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में न केवल वास्तिक के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा हुई, बल्कि भविष्य की रणनीति पर भी बड़ा फैसला लिया गया.

Read more!

अब 'सलीम' नहीं, केवल 'वास्तिक'

बैठक के दौरान हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अब से सलीम के नाम से 'सलीम' शब्द को हटा दिया गया है. पिंकी चौधरी ने घोषणा की कि अब वे केवल 'वास्तिक जी' के नाम से जाने जाएंगे. उन्होंने वास्तिक की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे एक सच्चे धर्म योद्धा हैं जिन्होंने तमाम खतरों के बावजूद सनातन धर्म के लिए कार्य करना जारी रखा है. पिंकी चौधरी ने उन्हें 'पंडित जी' और 'चतुर्वेदी जी' कहकर भी संबोधित किया.

27 फरवरी को हुआ था जानलेवा हमला

आपको बता दें कि 27 फरवरी की सुबह वास्तिक पर उस समय हमला हुआ था जब वे अपने घर के बाहर थे. दो नकाबपोश हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया था. गाजियाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमलावरों- जीशान और गुलफाम- को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था. जांच में इन हमलावरों का पाकिस्तानी कनेक्शन भी सामने आया था. लंबे समय तक अस्पताल में रहने के बाद वास्तिक अब पूरी तरह ठीक होकर वापस लौट आए हैं.

'एक्स मुस्लिम' मूवमेंट को मिला समर्थन

बैठक में गुरुग्राम से आए अरुण कृष्ण और अन्य हिंदुत्ववादी नेता भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी विचारधारा बदलकर सनातन धर्म की मुख्यधारा में लौट रहे हैं, वे सबसे बड़े योद्धा हैं क्योंकि वे अपनी सामाजिक व्यवस्था और सुरक्षा को दांव पर लगाकर यह कदम उठाते हैं. पिंकी चौधरी ने स्पष्ट किया कि हिंदू रक्षा दल हर उस 'एक्स मुस्लिम' के साथ खड़ा है जो सत्य की लड़ाई लड़ रहा है और सनातन धर्म को मजबूत बनाने के लिए कार्य करना चाहता है.

 

    follow google news