'ये मुल्क आपके बाप का नहीं', संभल CO कुलदीप कुमार के बयान पर ओवैसी का जोरदार पलटवार

Sambhal CO video viral: उत्तर प्रदेश के संभल में एक पुलिस अधिकारी (CO) द्वारा प्रदर्शनकारियों को 'ईरान जाने' की नसीहत देने पर सियासी बवाल मच गया है. AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह देश किसी की जागीर नहीं है.

Sambhal CO video viral
Sambhal CO video viral

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Sambhal CO video viral: यूपी के संभल में तैनात सीओ (CO) कुलदीप कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह एक शांति समिति की बैठक के दौरान लोगों को सख्त लहजे में चेतावनी देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में CO साहब कहते दिख रहे हैं कि जो लोग ईरान के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे या सड़कों पर हंगामा करेंगे, पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. उन्होंने यहां तक कह दिया कि जिन्हें ईरान की इतनी ही चिंता है, वे वहीं चले जाएं.

Read more!

ओवैसी का पलटवार

अब सीओ के इस बयान पर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कड़ी आपत्ति जताई है. एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने सवाल किया कि क्या यह देश उस अधिकारी के बाप का है? उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलता है, किसी की निजी धमकी से नहीं. ओवैसी ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी की भाषा लोकतांत्रिक नहीं है और वह इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तरह बोल रहे हैं.

विदेश नीति पर भी उठाए सवाल

ओवैसी ने सिर्फ पुलिस अधिकारी ही नहीं बल्कि केंद्र सरकार की विदेश नीति को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से फिलिस्तीन के साथ खड़ा रहा है, लेकिन अब सरकार का रुख बदल रहा है.

ओवैसी के मुताबिक, प्रधानमंत्री को ईरान पर हुए हमलों की निंदा करनी चाहिए थी. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानूनों का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी संप्रभु राष्ट्र पर हमला गलत है.

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, संभल में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुलाई गई बैठक में सीओ कुलदीप कुमार ने हिदायत दी थी कि अलविदा जुमे की नमाज के दौरान कोई भी व्यक्ति काली पट्टी बांधकर या नारेबाजी कर विरोध दर्ज नहीं कराएगा. उन्होंने साफ किया था कि नमाज सिर्फ मस्जिद के अंदर होगी और सड़क पर जाम लगाने वालों को जेल भेजा जाएगा. इसी दौरान 'ईरान जाने' वाली उनकी टिप्पणी ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है.

 

    follow google news