उत्तर प्रदेश के संभल जिले से ऑनर किलिंग (इज्जत के नाम पर हत्या) की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने समाज और रिश्तों की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां एक सगे भाई ने अपनी 19 साल की बहन की गला दबाकर हत्या कर दी. इस जघन्य अपराध के बाद लड़की के पिता का जो बयान सामने आया है, उसने हर किसी को सन्न कर दिया है. आइए विस्तार से जानते है मौसम का हाल.
ADVERTISEMENT
'इज्जत बच गई, पछतावा नहीं'- पिता का विवादित बयान
संभल के असमौली थाना क्षेत्र के मतवाली पट्टी जग्गू गांव में 19 साल की रूपजहां की हत्या उसके ही भाई जाले आलम ने कर दी. जब इस बारे में पिता नौशरी से पूछा गया कि क्या उन्हें अपनी बेटी की मौत का दुख है, तो उन्होंने बेधड़क कहा, 'हमें कोई पछतावा नहीं है, हमारी इज्जत बच गई. लड़की कभी छत पर चढ़ती थी, कभी इधर जाती थी, कभी उधर... वह बदचलन थी, इसलिए बेटे ने मार डाला.'
दूसरे समुदाय के युवक से प्यार बनी जान की दुश्मन
जानकारी के मुताबिक, रूपजहां पिछले करीब 2 सालों से दूसरे समुदाय (सैनी बिरादरी) के एक लड़के से प्यार करती थी. वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी और शादी करने की जिद पर अड़ी थी. पिता का दावा है कि उन्होंने बेटी को बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी. 19 फरवरी को इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ और गुस्से में आकर भाई जाले आलम ने अपनी बहन की जीवन लीला समाप्त कर दी.
पंचायत और पैसों का लेनदेन
पिता नौशरी ने यह भी खुलासा किया कि इस मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी. उनका आरोप है कि पंचायत के दौरान कुछ लोगों और प्रधान ने मामले को रफा-दफा करने के लिए रुपयों की मांग की थी. पिता के मुताबिक, उनके बेटे ने कुछ पैसे दिए भी थे, लेकिन लड़की के अड़े रहने और बदनामी के डर से भाई ने यह खौफनाक कदम उठा लिया.
हत्या के बाद भाई ने खुद किया पुलिस को फोन
बहन की हत्या करने के बाद आरोपी भाई जाले आलम ने खुद पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी. जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो रूपजहां का शव खाट पर पड़ा था और पूरा परिवार वहां मौजूद था. पुलिस के मुताबिक, परिवार के किसी भी सदस्य की आंखों में अपनी बेटी को खोने का गम या पछतावा नहीं था. पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
समाज के लिए आईना है यह घटना
संभल की यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि उस सोच को दर्शाती है जहां इज्जत को इंसान की जान से ऊपर रखा जाता है. एक तरफ जहां कानून बालिगों को अपनी पसंद से जीवन जीने का अधिकार देता है, वहीं दूसरी ओर ऑनर किलिंग जैसी घटनाएं आज भी समाज की हकीकत बनी हुई हैं.
यहां देखें वीडियो
यह खबर भी पढ़ें: कानपुर में BJP नेता को घसीटकर गाड़ी से निकाला, चापड़ से वार कर पीठ में मारी गोली; CCTV में कैद हुई वारदात
ADVERTISEMENT

