UP: मामी के प्यार में अंधा हुआ भांजा, फिर पत्नी को रास्ते से हटाने उठाया ऐसा कदम, जानकर दिमाग हिल जाएगा

उत्तर प्रदेश के संभल से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की बच्चों के सामने बेरहमी से हत्या कर दी. आरोप है कि आरोपी का अपनी मामी से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह पत्नी से छुटकारा चाहता था. रविवार रात हुए इस खौफनाक कांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

Sambhal Crime News
Sambhal Crime News (सांकेतिक तस्वीर)

अभिनव माथुर

follow google news

Sambhal murder case: उत्तर प्रदेश के संभल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां किशन दास सराय इलाके में नफीस नाम के शख्स ने अपनी पत्नी नजमा की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि नजमा का कसूर सिर्फ इतना था कि वो अपने पति और बच्चों के साथ रहना चाहती थी, लेकिन  उसके पति नफीस का दिल अपनी ही मामी पर आ गया था. ऐसे में वो नहीं चाहता था कि उसकी पत्नी उसके साथ रहे. पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए उसने कई तरह के हथकंडे अपनाए. कभी तलाक देने की कोशिश की तो कभी उसके साथ मारपीट की.

Read more!

इन सब से परेशान होकर नजमा अलग रहने लगी. हालांकि, नजमा की इच्छा थी कि वो फिर से अपने पति और बच्चों के साथ ही रहे. इसी वजह से वह कई बार पति और उसकी मामी के बीच आ जाती थी जिससे नफीस नाराज रहने लगा. बताया जा रहा है कि इसी रंजिश में आरोपी ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. चलिए जानते हैं कि आखिर इस पूरे मामले में क्या हुआ, हत्या कैसे की गई...

15 साल पहले हुआ निकाह

दरअसल, अमरोहा जिले के आलमपुर गांव के रहने वाले नफीस का करीब 15 साल पहले बदायूं के उगैती की रहने वाली नजमा से निकाह हुआ था. शादी के बाद शुरुआती वर्षों में दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहा. समय बीतने के साथ उनके बच्चे भी हुए और परिवार ठीक-ठाक चल रहा था. इसके बाद करीब चार साल पहले दोनों संभल जिले के हयातनगर इलाके में किराए के मकान में रहने लगे. यहां नफीस ने घर से कुछ ही दूरी पर एक मेडिकल स्टोर खोल रखा था और वहीं काम करता था.

नफीस के व्यवहार में आने लगा था बदलाव

हालांकि, पिछले करीब दो सालों में नजमा ने अपने पति नफीस के व्यवहार में बदलाव महसूस करना शुरू किया. उसे लगा कि नफीस अब पहले की तरह घर पर समय नहीं दे रहा है. वह अक्सर घर से बाहर रहने लगा था और बच्चों पर भी पहले जैसा ध्यान नहीं दे रहा था. पति के इस बदले व्यवहार से नजमा को कुछ अजीब और संदिग्ध लगने लगा.

पत्नी को जब पति के साथ प्रेम प्रसंग का पता चला

इस बीच पत्नी को उसका पति नफीस का तो बीते दो सालों से अपनी ही मामी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है. ये जानकर उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई. इसके बाद से दोनों के बीच विवाद होने लगा. नजमा पति को समझाती लेकिन पति नफीस ने अपनी मामी को साथ रखने जिद पर अड़ा रहा. इससे नाराज होकर नजाम अपने चार बच्चों के साथ संभल के ही मंडी किशन दास सराय में किराए के मकान में रहने लगी.

यहां उसने अपने बच्चों का पालन पोषण करने के लिए नजमा आशा वर्कर की नौकरी जॉइन कर ली.  इसके बाद भी नफीस नहीं माना वो मामी से निकाह के लिए लगातार अपनी पत्नी नजमा पर तलाक देने के लिए दबाव बनाता रहा लेकिन नजमा तलाक देने के लिए तैयार नहीं थी.

घटना वाले दिन ये सब हुआ

इसी बीच बीती रविवार रात को करीब 11:00 बजे नफीस अपनी पत्नी नजमा के मकान पर पहुंचा. यहां दोनों के बीच बीच बहुत देर तक विवाद हुआ. इसी  गहमा गहमी के बीच नफीस ने  बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी नजमा की कैंची कैंची घोंपकर हत्या कर दी.  इसके बाद आरोपी ने खुद को कैची मारकर अपनी जान देने की कोशश की. इस बीच बच्चों ने शोर मचाया. इसे सुनकर पड़ोसी पहुंचे. उन्होंने देखा कि नफीस खुद को मारने की कोशिश कर रहा है.ऐसे में उन्होंने उसे रोक लिया.

पुलिस की कार्रवाई और जांच

उन्हाेंने मामले की जानकारी पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आरोपी नफीस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के परिजन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कैंची बरामद कर ली है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है. मामले में आरोपी की प्रेमिका यानी मामी से भी पूछताछ की जाएगी.

इफ्तार के दौरान हुआ झगड़ा

मृतक महिला की सहयोगी मेहरीन ने बताया कि नजमा अपने पति के साथ रहना चाहती थी, लेकिन नफीस उसे साथ नहीं रखना चाहता था. वह नजमा की नौकरी के भी खिलाफ था. रविवार रात करीब 11 बजे, जब नजमा रोजा इफ्तार के बाद घर पर थी तभी नफीस वहां पहुंचा. दोनों में झगड़ा हुआ और नफीस ने उसे मार डाला. बच्चों ने फोन कर घटना की जानकारी दी.

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड की शादी की खबर से बौखलाया बॉयफ्रेंड, फिर खंडहर में न्यूड मिला युवती का शव, सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लिखा 'द एंड'

    follow google news