संभल: समधी के इश्क में डूबी पत्नी पति का गला घोंटकर पुलिस के सामने दहाड़ें मारकर रोने लगी, लेकिन एक गलती से साजिश खुल गई

Sambhal Murder Case: संभल में एक महिला ने अपने समधी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. दोनों के बीच अवैध संबंध थे और पति उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था. हत्या के बाद महिला ने लोगों को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ गई और दोनों गिरफ्तार हो गए.

sambhal
sambhal

अभिनव माथुर

follow google news

Sambhal Crime News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां रिश्तों की मर्यादा को ताक पर रखकर एक पत्नी ने अपने ही पति की जान ले ली. पूरा मामला धनारी थाना क्षेत्र के भिरावटी गांव का है. जहां एक महिला ने अपने समधी से इश्क कर बैठी, और पति को रास्ते से हटाने के लिए उसने अपने प्रेमी समधी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या को अंजाम दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Read more!

मृतक की पहचान 40 वर्षीय किसान नरेश के रूप में हुई है. बुधवार की सुबह नरेश का शव उसके ही खेत में मिला था. शुरुआती जांच में यह हत्या एक सामान्य रंजिश या दुर्घटना की तरह लग रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सारा सच सामने आ गया. नरेश की मौत गला घोंटने के कारण हुई थी. जब पुलिस ने गहराई से तफ्तीश की तो शक की सुई नरेश की पत्नी शीला की ओर घूमी.

समधी के साथ थे प्रेम संबंध

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि शीला का प्रेम प्रसंग उसके समधी सतपाल के साथ काफी समय से चल रहा था. सतपाल की पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी, जिसके बाद वह और शीला एक-दूसरे के करीब आ गए. जब नरेश को इस अवैध रिश्ते की भनक लगी तो वह उनके बीच रोडा बनने लगा. इसी विरोध के कारण शीला और सतपाल ने नरेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची.

गुमराह करने की कोशिश रही नाकाम

वारदात वाली रात नरेश घर नहीं लौटा. अगली सुबह शव मिलने पर शीला ने पुलिस और परिवार को गुमराह करने के लिए जमकर नाटक किया. वह दहाड़े मारकर रोई और अपने चचेरे देवर पर हत्या का झूठा आरोप तक मढ़ दिया.

पुलिस को शुरुआत से ही शक था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर सच्चाई तक पहुंच बनाई.

पूछताछ में टूटे आरोपी, कबूल किया जुर्म

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के अनुसार, सख्ती से पूछताछ करने पर शीला और सतपाल दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उन्होंने बताया कि नरेश उनके संबंधों में बाधा बन रहा था. पुलिस ने आरोपी पत्नी शीला और उसके प्रेमी सतपाल को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

    follow google news