शुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांड: गाजीपुर का विनय राय बनारस से गिरफ्तार, जानिए क्या था रोल

Suvendu Adhikari PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के बनारस से साजिशकर्ता विनय राय को गिरफ्तार किया है. वह गाजीपुर का रहने वाला है. इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में अब तक कुल पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.

suvendu adhikari
suvendu adhikari

अरविंद ओझा

follow google news

Suvendu Adhikari News: शुभेंदु के PA की हत्या मामले में विनय राय बनारस से गिरफ्तार, अब तक पांच अरेस्
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. सीबीआई की टीम ने इस हत्याकांड की साजिश रचने के आरोपी विनय राय को उत्तर प्रदेश के बनारससे गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी का कनेक्शन यूपी के गाजीपुर जिले से है. गिरफ्तारी के तुरंत बाद जांच एजेंसी आरोपी विनय राय को लेकर पश्चिम बंगाल रवाना हो गई है, जहां उससे इस पूरे मर्डर केस को लेकर लंबी पूछताछ की जाएगी.

Read more!

साजिश की परतें खोलने में जुटी CBI

जांच अधिकारियों के मुताबिक, विनय राय इस पूरे हत्याकांड की प्लानिंग और साजिश में सीधे तौर पर शामिल था. इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में सीबीआई अब तक कुल पांच आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है. जांच टीम अब इन सभी आरोपियों के आपसी कनेक्शन और उनके पीछे छिपे बड़े चेहरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. अधिकारियों का मानना है कि विनय राय से पूछताछ के बाद इस मर्डर के पीछे की असली वजह और कई नए राज सामने आ सकते हैं.

हरिद्वार भागते समय पकड़ा गया था चौथा आरोपी

इससे पहले बीते सोमवार को भी सीबीआई ने इस मामले में एक और बड़ी गिरफ्तारी की थी. मर्डर केस के मुख्य आरोपियों में से एक राजकुमार को मुजफ्फरनगर पुलिस की मदद से एनएच-58 पर छपार टोल प्लाजा के पास से पकड़ा गया था. आरोपी राजकुमार यूपी के बलिया का रहने वाला है और वह हरिद्वार से दिल्ली भागने की फिराक में था.

क्या था पूरा मामला?

यह सनसनीखेज वारदात बीती 6 मई की रात को पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम इलाके में हुई थी. मुख्यमंत्री के पीए चंद्रनाथ रथ पर उस समय घात लगाकर हमला किया गया जब वह अपनी गाड़ी से जा रहे थे. एक फर्जी नंबर प्लेट वाली कार ने अचानक उनकी गाड़ी का रास्ता रोका. इसके तुरंत बाद चार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए लगभग आठ बदमाशों ने चंद्रनाथ रथ पर बहुत नजदीक से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. शुरुआती जांच में इस पूरी वारदात को सोची-समझी साजिश और चुनाव के बाद हुई हिंसा (पोस्ट-पोल वायलेंस) से जोड़कर देखा जा रहा है.

    follow google news