'अतीक जैसा हाल करेंगे', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को वॉट्सऐप पर मिली खौफनाक धमकी, बदमाशों ने क्या कहा

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जान से मारने की धमकी मिली है. अज्ञात हमलावर ने उन्हें अतीक अहमद की तरह खत्म करने की चेतावनी दी है. यह धमकियां वॉट्सऐप और वॉइस मैसेज के जरिए दी गईं.

Swami Avimukteshwaranand
Swami Avimukteshwaranand

संतोष शर्मा

follow google news

पिछले कई महीनों से लगातार चर्चा में रहे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जान से मारने की धमकी मिली है. इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Read more!

जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को दोपहर के समय शंकराचार्य के आधिकारिक मोबाइल नंबर पर लगातार धमकी भरे मैसेज भेजे गए. इन मैसेज में उन्हें अतीक अहमद की तरह हत्या करने की धमकी दी गई.

वॉयस नोट में भेजी धमकी

बताया जा रहा है कि जब इस नंबर को ब्लॉक कर दिया गया तो आरोपी ने 6 अप्रैल को फिर संपर्क करने की कोशिश की. इस बार दो वॉइस मैसेज भेजे गए, जो दोपहर 1:55 बजे और 1:57 बजे प्राप्त हुए. इन ऑडियो संदेशों में भी गंभीर धमकियां दी गईं.

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्द गिरि ने इसे बेहद गंभीर बताया. उन्होंने कहा कि जल्द ही अधिवक्ता के माध्यम से कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं.

पुराने विवादों का बैकग्राउंड

बता दें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पिछले कुछ समय से विवादों में भी रहे हैं. प्रयागराज माघ मेले के दौरान प्रशासन के साथ उनकी तीखी बहस हुई थी. इसके बाद उन पर और उनके शिष्यों पर गंभीर आरोप भी लगे थे, जिसके चलते झूंसी थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. हालांकि, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले में शंकराचार्य को अग्रिम जमानत दे दी है और चार्जशीट फाइल होने तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.

    follow google news