UP Politics: राहुल गांधी के साथ आए स्वामी प्रसाद मौर्य, UP चुनाव में कितना होगा फायदा? जानें कौन हैं ये?

राजू झा

06 Oct 2026 (अपडेटेड: Oct 6 2026 9:25 AM)

Swami Prasad Maurya Joins India Alliance: स्वामी प्रसाद मौर्य के 'इंडिया' गठबंधन में शामिल होने से 2027 चुनाव में कांग्रेस को यूपी के नॉन-यादव ओबीसी वोट बैंक को साधने का बड़ा सियासी फायदा मिल सकता है.

स्वामी प्रसाद मौर्य- राहुल गांधी
स्वामी प्रसाद मौर्य- राहुल गांधी
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बड़े सियासी समीकरण बनते-बिगड़ते नजर आ रहे हैं. इसी क्रम में 'अपनी जनता पार्टी' के प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य की कांग्रेस नेता राहुल गांधी से 3 अक्टूबर को हुई अहम मुलाकात के बाद उनकी पार्टी औपचारिक रूप से INDIA गठबंधन (इंडिया ब्लॉक) का हिस्सा बन गई है. गठबंधन में शामिल होने के साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि स्वामी प्रसाद मौर्य जल्द ही अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय भी कर सकते हैं.

Read more!

अखिलेश यादव पर तीखा हमला

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी के देशव्यापी संघर्ष की सराहना की. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस समय देश स्तर पर SC, ST, OBC और अल्पसंख्यकों के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं, और वे खुद उत्तर प्रदेश में इन्हीं मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. समान विचारधारा के कारण दोनों साथ आए हैं.

दूसरी तरफ, मौर्य ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश सड़कों पर उतरकर लड़ाई लड़ने के बजाय केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस तक सीमित रहते हैं. उन्होंने उद्योगपतियों को राज्यसभा भेजने के फैसले को समाजवाद पर दाग करार दिया. इसके अलावा, मौर्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वे बीजेपी के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं और संवैधानिक गरिमा का पालन नहीं कर रहे हैं.

आजम खान के परिवार से मुलाकात और योगी सरकार पर आरोप

INDIA ब्लॉक का हिस्सा बनने के साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा नेता आजम खान के परिवार से भी मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने योगी सरकार पर राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आजम खान और उनके परिवार के खिलाफ की जा रही कार्रवाई बदले की भावना से प्रेरित है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी का 'सत्याग्रह' पोर्टल क्या है? जानिए कैसे आपकी समस्या सीधे पहुंचेगी संसद तक?