'मम्मी, अगले जन्म में प्यार देना', रोते हुए यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने 150+ की स्पीड में मेरठ एक्सप्रेसवे पर ठोकी फॉर्च्यूनर, खौफनाक मंजर का वीडियो आया!

मशहूर यूट्यूबर और 'बिग बॉस-17' फेम अनुराग डोभाल (The UK07 Rider) ने शनिवार रात सुसाइड की कोशिश की. अनुराग ने मेरठ हाईवे पर अपनी तेज रफ्तार कार को डिवाइडर से टकरा दिया. इस पूरी घटना से ठीक पहले वह इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे, जहां वह काफी भावुक नजर आ रहे थे. फिलहाल उन्हें मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

uk07
uk07

न्यूज तक डेस्क

follow google news

UK07 Rider नाम से फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने सुसाइड की कोशिश की है, उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर रोते-रोते अपनी मां से अगले जन्म प्यार मांगा और फिर अचानक फॉर्च्यूनर कार को तेज स्पीड में दौड़ाकर डिवाइडर में ठोक दिया. जिसके बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि अनुराग की इस हादसे में जान बच गई, फिलहाल उन्हें मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. यह घटना यूपी के मेरठ हाईवे पर हुई है. 

Read more!

इंस्टाग्राम लाइव पर कहा- 'लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव'

शनिवार शाम करीब 7 बजे अनुराग ने इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग शुरू की. वीडियो में वह कार चलाते हुए रो रहे थे और खुद को थप्पड़ मार रहे थे. उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए कहा, "मम्मी, अगले जन्म आऊं तो बस प्यार दे देना... बहुत जरूरत थी प्यार की." इसके बाद उन्होंने कार में अंग्रेजी गाना बजाया और चिल्लाते हुए कहा, "लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव." इसका वीडियो देखिए

150 किमी/घंटा की रफ्तार और जोरदार टक्कर

लाइव वीडियो में देखा गया कि अनुराग ने अपनी कार की स्पीड करीब 144-150 किमी/घंटा तक बढ़ा दी. अचानक उन्होंने स्टीयरिंग को डिवाइडर की ओर मोड़ दिया, जिसके बाद तेज आवाज के साथ लाइव वीडियो बंद हो गया. सोशल मीडिया पर सामने आए एक अन्य वीडियो में अनुराग की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिख रही है और वह सड़क पर गिरकर रोते हुए नजर आ रहे हैं. वहां मौजूद लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया.

मानसिक तनाव से गुजर रहे थे 'बाबू भैया'

अनुराग डोभाल ने महज चार दिन पहले (4 मार्च) अपने यूट्यूब चैनल पर 2 घंटे का एक लंबा वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई गहरे राज का खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि वह परिवार के साथ विवाद, शादी के मसलों और गंभीर आर्थिक तंगी के कारण भारी मानसिक तनाव में हैं. उन्होंने भावुक होकर कहा था कि उनके हालात अब उनके बस से बाहर हो रहे हैं.

 

 

    follow google news