'हम औघड़ जिन्न है...' थाने में पहुंचे फरियादी के अजीब हरकतों पर पुलिस का रिएक्शन हुआ कैमरे में कैद, वीडियो वायरल

Unnao Viral Video: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक व्यक्ति खुद को 'औघड़ जिन्न' बताकर थाने में अजीब हरकतें करता नजर आया. मामला उन्नाव के बिहार थाने का बताया जा रहा है, जहां पुलिस के सामने अचानक बदले इस व्यवहार ने हड़कंप मचा दिया. जैसे ही पुलिस ने सख्ती दिखाई, व्यक्ति सामान्य हो गया. जानिए क्या है पूरा मामला.

Unnao Viral Video
Unnao Viral Video

सूरज सिंह

follow google news

कहते हैं ना मार के डर से तो भूत भी भाग जाता है और कुछ ऐसा ही मिलता-जुलता मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है. अभी तक जहां अपराधियों के मन में उत्तर प्रदेश पुलिस को लेकर भय था, अब वह 'जिन्न' और 'औघड़' के अंदर भी दिख रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जहां एक व्यक्ति चिल्लाते हुए कह रहा है कि, हम औघड़ जिन्न है, हमेशा इसके शरीर में रहते है. इसे सुनकर थाने में हड़कंप मचा लेकिन जैसे ही पुलिस कर्मी अपना पट्टा दिखाते है तो वह व्यक्ति सामान्य बर्ताव करने लग जाता है. आइए विस्तार से जानते है मामले की पूरी कहानी.

Read more!

पहले जानिए पूरा मामला

बताया जा रहा है कि यह मामला उन्नाव के बिहार थाने से सामने आया है और करीबन 2 महीने पुराना वीडियो है. दरअसल दुर्गागंज के रहने वाले पंकज कुमार को कुछ महीने पहले जमीन खरीदने के लिए राजेश कुमार नाम के शख्स ने 10 हजार रुपए बयाना दिया था. दोनों के बीच जमीन का सौदा तया हुआ, लेकिन जब राजेश ने जमीन के पेपर चेक करवाए तो यह जमीन विवादित निकली. विवादों से बचने के लिए राजेश ने पंकज से अपने 10 हजार रुपए वापस मांगे तो पंकज ने उसे मना कर दिया. दोनों के बीच विवाद हुआ और मामला थाने पहुंचा.

उस वक्त थाने में पुलिस अधिकारी(कोतवाल) के मौजूद नहीं होने के कारण, दोनों को थाने में बिठाया गया लेकिन यहां भी दोनों लड़ने लगे. फिर वहां मौजूद पुलिस ने दोनों को अलग-अलग कमरे में बिठा दिया, तभी वह अजीब हरकतें करने लगा.

अचानक चिल्लाने लगा पंकज, उड़ गए होश

पंकज अजीब तरह की आवाजें निकालने लगा. वायरल हो रहे वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि पंकज के अजीबो-गरीब हरकत उसके बगल में बैठे शख्स हक्का-बक्का रह जाता है और वहां से उठकर भाग जाता है. पंकज चिल्लाते हुए कहता है कि हम अघोड़ जिन्न है...हम इसके साथ ही रहते है. देखते-देखते थाने का माहौल बद गया और वहां हड़कंप मच गया. हलचल होता देख कोतवाल राहुल सिंह अपने कमरे से सिविल ड्रेस में ही बाहर निकले. उन्होंने पंकज से पूछा कि क्या हुआ तो वापस बोलने लगा कि, हम अघोड़ जिन्न है. मेरे साथ दो लोग हमेशा रहते है और इसके(पंकज) परिवार वालों ने ही इसके ऊपर मुझे छोड़ा है.

पुलिस का पट्टा देख भाग गया जिन्न!

इस मामले की एक और अजीब बात तब हुई जब राहुल सिंह ने अपना पट्टा मंगवाया. जैसे ही उन्होंने पंकज के आसपास पट्टा मारा, तो वह नॉर्मल होने लगा. लेकिन पंकज ने कोतवाल राहुल सिंह को उलटा-सीधा बोलना शुरू कर दिया, जिसपर पहले उन्होंने समझाया और स्थिति बिगड़ता देख उन्होंने उसे थप्पड़ जड़ दिया.

राहुल सिंह ने कही ये बातें

वहीं इस मामले में कोतवाल राहुल सिंह ने फोन पर जानकारी देते हुए कहा कि, यह वीडियो दो महीने पुराना है, जिसे पास बैठी एक महिला पुलिस ने बनाया था. लेकिन अब मामले के दो महीने बाद किसी रंजिश या द्वेष भावना से इसे गलत तरीके से तोड़-मोड़ कर वायरल किया जा रहा है.

मजदूरों ने बता दी 4 से सैलरी न बढ़ने वाली असली कहानी, LPG समेत खाने-पीने की महंगाई में फूटा घर चलाने का दर्द

    follow google news