बस्ती में इंसानियत शर्मसार, 13 और 14 साल की दो नाबालिग लड़कियां बनीं मां, सगे चचेरे भाई और गांव के युवक ने किया रेप!

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने रिश्तों और मानवता को झकझोर कर रख दिया है. यहां दो ऐसी बच्चियां मां बनी हैं. इनमें से एक की उम्र महज 13 साल और दूसरी की 14 साल है.

NewsTak

संतोष सिंह

follow google news

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से दो ऐसे मामले सामने आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे. यहां दो ऐसी बच्चियों ने बच्चों को जन्म दिया है, जिनकी खुद की उम्र अभी खेलने-कूदने की है. एक बच्ची महज 13 साल की है और दूसरी 14 साल की. इन मासूमों के साथ अपनों और जान-पहचान वालों ने ही दरिंदगी की हदें पार कर दीं. दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Read more!

गोंडा में चचेरे भाई ने किया शर्मसार

पहला मामला गोंडा जनपद के खोड़ारे थाना क्षेत्र से जुड़ा है. यहां एक 14 साल की मुस्लिम बच्ची के साथ उसके ही 16 साल के सगे चचेरे भाई ने रेप किया. आरोपी युवक पीड़ित बच्ची के साथ एक ही घर में रहता था. जब बच्ची के गर्भवती होने का पता चला और परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी के परिवार वालों ने शर्मनाक हरकत करते हुए बच्ची की अस्मत की कीमत महज 20 रुपये लगा दी. इन दोनों नाबालिग बेटियों की डिलीवरी बस्ती के मेडिकल कॉलेज में हुई है.

बस्ती में गांव के युवक ने बनाया हवस का शिकार

दूसरा मामला बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र का है. यहां 13 साल की एक बच्ची को गांव के ही 14 साल के एक युवक ने जबरन खेत में ले जाकर रेप किया, इसके बाद जब पीड़िता को 6 माह का गर्भ ठहर गया तो इस बात की जानकारी पीड़िता के परिजनों को हुई तो आरोपी के घरवालों ने उसे अपना बच्चा मानने से भी इनकार कर दिया. जिसके बाद पीड़िता के घरवालों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे जेल भेज दिया है. पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है. आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. 

    follow google news