UP ATS Arrest ISI Agent: उत्तर प्रदेश के आगरा से यूपी ATS ने भारतीय नौसेना के एक जवान को जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. जवान की पहचान आगरा के रहने वाला आदर्श कुमार उर्फ लक्की के रूप में हुई है. आदर्श कुमार पर आरोप है कि वो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी कर रहा था और संवेदनशील सूचनाएं पहुंचा रहा था. एटीएस की टीम काफी समय से जवान पर निगरानी रखे हुई थी, जिसके बाद मंगलवार को उसे अरेस्ट कर लिया गया.
ADVERTISEMENT
सबसे पहले जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअलस, यूपी ATS को काफी समय से इनपुट मिल रहे थे कि भारत से जुड़ी अहम और संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान तक पहुंचाई जा रही हैं. इसी के आधार पर यूपी एटीएस की सर्विलांस टीम ने मामले की जांच शुरू की. इस दौरान पता चला कि आरोपी भारतीय नौसेना में तैनात है और आगरा के कागारोल इलाके के चीतपुर गांव का रहने वाला है. वर्तमान में आरोप केरल में पोस्टेड है.
आईएसआई एजेंटों से संपर्क था आरोपी
इस दौरान जांच में सामने आया कि आरोपी ने पाकिस्तान में मौजूद आईएसआई एजेंटों से संपर्क बना रखा था. आरोप है कि वह रणनीतिक और संवेदनशील सूचनाएं उनको भेज रहा था. जांच में ये भी पता लगा है कि आरोपी ने अपने बैंक खाते से आईएसआई एजेंटों को पैसे भी भेजे थे. साक्ष्य मिलने के बाद यूपी एटीएस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
एजेंसियां जांच में जुटी
अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां अब ये भी पड़ताल कर रही हैं कि इस जासूसी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं. इस मामले में डीसीपी वेस्ट आदित्य ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया है. फिलहाल जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की जांच कर रही हैं और पता लगा रही है कि कहीं इस जासूसी गतिविधि में अन्य लोग भी शामिल तो नहीं हैं.
कौन है आरोपी आदर्श कुमार?
आरोपी आदर्श कुमार उर्फ लकी आगरा जिले के कागारौल थाना क्षेत्र के चीतपुर गांव का रहने वाला है. फिलहाल उसकी तैनाती केरल के कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसैनिक कमान में बताई जा रही है. जांच एजेंसियों को काफी समय से इनपुट मिल रहे थे कि लकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को भारत से जुड़ी अहम और संवेदनशील जानकारियां पहुंचा रहा है. इन्हीं सूचनाओं के आधार पर यूपी एटीएस ने उस पर नजर रखी और साक्ष्य मिलने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की.
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में बहन हिमशिखा को 40 बार चाकू गोदकर मां को खौफनाक सरप्राइज देने वाले हार्दिक की ये कहानी पता चली
ADVERTISEMENT

