बाराबंकी: गैस सिलेंडर नहीं भरवाया तो 5 महीने के बच्चे संग घर छोड़कर निकली पत्नी, पति मांग रहा माफी

बाराबंकी में गैस सिलेंडर को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला अपने 5 महीने के बच्चे के साथ घर छोड़कर चली गई. पति पिछले तीन दिनों से उसकी तलाश कर रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला.

barabanki
barabanki

सैयद रेहान मुस्तफा

follow google news

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां मामूली घरेलू विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक महिला अपने 5 महीने के मासूम बच्चे को लेकर घर से चली गई. विवाद की जड़ सिर्फ इतनी थी कि पति ने रसोई गैस का सिलेंडर नहीं भरवाया था, जिससे नाराज होकर पत्नी ने चूल्हे पर खाना बनाने से इनकार कर दिया. अब बेबस पति अपनी पत्नी से वापस आने की गुहार लगा रहा है.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

यह घटना बाराबंकी के घुंघटेर थाना क्षेत्र के बौधनी मजरे खटौली गांव की है. यहां के रहने वाले अनिल कुमार की शादी दो साल पहले सुमन देवी (29) से हुई थी. अनिल एक निजी कंपनी में काम करते हैं. सोमवार सुबह जब अनिल अपनी नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौटे और खाना मांगा, तो पता चला कि रसोई में चूल्हा जला ही नहीं है.

जब अनिल ने इसका कारण पूछा, तो सुमन ने साफ कह दिया कि वह अब धुएं वाले मिट्टी के चूल्हे पर खाना नहीं बनाएगी. उसने अनिल से तुरंत गैस सिलेंडर भरवाने की मांग की. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई. विवाद के बाद अनिल अपने कमरे में सोने चले गए.

चुपचाप घर से निकल गई महिला

दोपहर के समय जब अनिल सो रहे थे तभी सुमन अपने कपड़े, घर में रखे 1000 रुपये नकद और 5 महीने के बेटे को लेकर घर से निकल गई. शाम करीब 4 बजे जब अनिल की नींद खुली, तो पत्नी और बच्चा गायब थे. अनिल ने अपने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों जैसे मोहम्मदपुर खाला, सीतापुर और बनेहरा में काफी तलाश की, लेकिन सुमन का कहीं पता नहीं चला.

पति की भावुक अपील और पुलिस की कार्रवाई

पिछले तीन दिनों से दर-दर भटक रहे अनिल ने अब पुलिस से मदद मांगी है. अनिल ने भावुक होते हुए कहा, "मुझसे जो गलती हुई उसे माफ कर दो, बस घर वापस लौट आओ." पुलिस ने पति की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है. थाना प्रभारी बेचू यादव के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की तलाश जारी है.

    follow google news