उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने जनता के साथ-साथ पुलिस प्रशासन को भी चौंका दिया है. यहां एक शातिर युवक जिसका नाम अजफरुल हक उर्फ प्रिंस बताया जा रहा है, उसपर और गिरोह पर 300 से ज्यादा लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर देह व्यापार जैसे कामों में धकेलने का आरोप है. बताया जा रहा है कि अजफरुल पहले लड़कियों को अपने प्यार जाल में फंसाता, फिर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता और फिर इसका वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था. आरोपी खुद को हिंदू बताता और लड़कियों को विश्वास दिलाने के लिए हाथ में कलावा तक पहनता था. जब से यह मामला सामने आया तब से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
लड़कियों को विदेश भी भेजता था
अजफरुल हक पर आरोप है कि एक गिरोह चलाता था, जिसमें उसके लोग पहले लड़कियों को टारगेट करते थे. लड़कियों को टारगेट करने के बाद वह उन्हें प्यार और नौकरी का झांसा देते और फिर उनके साथ संबंध बनाते थे. संबंध बनाते वक्त वह उसका वीडियो बना लेते थे और फिर बाद में लड़कियों को जबरन इस काम में धकेल देते थे. इसके अलावा वह लड़कियों को देश के अलावा विदेश में भी देह व्यापार के लिए भेजते थे.
पीड़िता ने सुनाई आपबीती
इस मामले में बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने अपनी आपबीती बताई है. पीड़िता बस्ती शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करती थी और जनवरी 2022 में उसकी मुलाकात अजफरुल हक उर्फ प्रिंस से हुई थी. अजफरुल हक ने पहले खुद को हिंदू बताया और पीड़िता के प्रति खूब हमदर्दी दिखाई और फिर बेहतरीन नौकरी दिलाने का झांसा दिया. फिर आरोपी ने बातों-बातों में पीड़िता का नंबर ले लिया और दोनों के बीच बातें शुरू हो हुई. धीरे-धीरे बातें बढ़ी और पीड़िता को उससे प्यार हो गया. अजफरुल हक ने इसका फायदा उठाकर एक दिन उसके साथ रेप किया और फिर शादी का झांसा देकर लगातार रेप करते रहा.
आरोपी के घर गई तो हुआ गैंगरेप
इस मामले में हद तो तब हो गई जब पीड़िता अपनी शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंची तो वहां आरोपी और उसके भाइयों ने मिलकर उसका गैंगरेप किया. गैंगरेप के बावजूद उन्हें इस बात को दबाने की धमकी भी दी और ऐसा नहीं करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता ने कहा है कि वह अगर इस मामले को लेकर कही जाती तो आरोपी उसके परिवार वालों को नुकसान पहुंचाता और भाई को किडनैप करने की धमकी की भी बात बताई. फिर मजबूरी में वह आरोपी के पास जाती.
300 लड़कियों को देह व्यापार में धकेला!
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अजफरुल हक उर्फ प्रिंस अपने पूरे परिवार के साथ काले कारनामे को अंजाम देता था. आरोपी के घरवालों ने पीड़िता को भी देह व्यापार जैसे काले धंधे में धकेलने का पूरा प्रयास किया था. पीड़िता ने आगे दावा किया है कि अजफरुल हक उर्फ प्रिंस और उसके गिरोह ने मिलकर 300 से ज्यादा लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाया है और उन्हें जबरन देश-विदेश में देह व्यापार में बेच देता था.
वीडियो के सहारे करते थे पूरा खेल
जांच में यह भी सामने आया है कि अजफरुल हक उर्फ प्रिंस पहले से हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उस पर पहले से कई तरह के मुकदमे दर्ज है. वहीं यह बात भी सामने आई है कि आरोपी और उसका गिरोह लड़कियों को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करते थे और इसी के बल पर अपना पूरा नेटवर्क चला रहे थे. आरोपी लड़कियों को वीडियो वायरल, परिवार को बदनाम करने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दिया करते थे, जिससे की लड़किया टूट जाती और मजबूरन इस काले धंधे में उतर जाती थी.
जांच एजेंसियां के लिए बड़ी चुनौती!
अगर पीड़िता का दावा सही साबित होता है तो यह मामला राज्य के सबसे बड़े लव-जिहाद और सेक्स ट्रैफिकिंग रैकेट में से एक बन सकता है. फिलहाल पुलिस प्रशासन महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और पीड़िता के बयान, मौजूत सबूत और कॉल डिटेल्स के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.
8 आरोपी नामजद, 1 गिरफ्तार
पीड़िता के बयान और मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी अजफरुल हक उर्फ प्रिंस सहित 8 लोगों पर FIR दर्ज कर ली है. इसमें आरोपी के परिजन के नाम भी शामिल है. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है. इसके अलावा अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है.
डिप्टी एसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया है कि महिला के शिकायत के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं मुख्य आरोप को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जांच के दौरन जो भी बातें सामने आएंगी, उसके हिसाब से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.
नेपाल और अन्य देशों में भी नेटवर्क का शक
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लड़कियों को फंसाकर आरोपी नेपाल और कई दूसरे आसपास के देशों में भी देह व्यापार के लिए भेजते थे. इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों में भी लड़कियां सप्लाई की जाती थी. इस काम के लिए कई एजेंट, ठिकाने और संपर्क सूत्रों की जरूरत पड़ती है और पुलिस इसकी भी जांच कर रह है. कहा जा रहा है कि जैसे-जैसे मामले में आगे कार्रवाई होगी, कई और काले कारनामे भी सामने आ सकते है.
यहां देखें वीडियो
ADVERTISEMENT

