UP BJP New List 2026: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी नई सांगठनिक टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की सहमति से इस नई सूची को जारी किया है. इस नई टीम में कई पुराने चेहरों को बरकरार रखा गया है, तो वहीं कई नए चेहरों को मौका देकर चौंकाया भी गया है.
ADVERTISEMENT
पंकज सिंह की जगह छोटे भाई नीरज सिंह को कमान
इस पूरी लिस्ट में जो सबसे बड़ा और चौंकाने वाला नाम सामने आया है, वह है नीरज सिंह का. नीरज सिंह देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे हैं. उन्हें उत्तर प्रदेश बीजेपी का नया प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले राजनाथ सिंह के बड़े बेटे और नोएडा से विधायक पंकज सिंह यूपी बीजेपी के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. इस बार पंकज सिंह की जगह उनके छोटे भाई नीरज सिंह को संगठन में यह बड़ा और महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है.
सुरेश राणा और मोहित बेनीवाल भी बने उपाध्यक्ष
बीजेपी की इस नई सूची में कुल 19 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. इनमें नीरज सिंह के अलावा पूर्व मंत्री सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत और पूजा पाल जैसी दिग्गज हस्तियां शामिल हैं.
महामंत्रियों और मंत्रियों की भी हुई घोषणा
पार्टी ने संगठन को मजबूती देने के लिए 8 प्रदेश महामंत्री भी नियुक्त किए हैं, जिनमें रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा और उपेंद्र रावत जैसे नाम शामिल हैं. इसके अलावा विजय शिवहरे, बसंत त्यागी और अंकुर शर्मा समेत कई नेताओं को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
क्षेत्रीय और मोर्चा अध्यक्षों के नामों का ऐलान
पार्टी ने सांगठनिक क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा की है. पश्चिम क्षेत्र की कमान नवाब सिंह नागर को और ब्रज क्षेत्र की जिम्मेदारी पूरन लाल लोधी को दी गई है. इसके साथ ही युवाओं को साधने के लिए रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि प्रकाश पाल को पिछड़ा मोर्चा और देवेंद्र सिंह को किसान मोर्चा की कमान मिली है. मुख्य प्रवक्ता के तौर पर दिनेश प्रताप सिंह जिम्मेदारी संभालेंगे.
इसके अलावा भाजपा ने युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की है. यह पूरी सूची प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी की गई है.
यहां देखें पूरी लिस्ट
ADVERTISEMENT


