UP Board Class 12th 10th Results: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा देने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है. सीबीएसई के नतीजे घोषित होने के बाद अब सबकी नजरें यूपी बोर्ड के रिजल्ट पर टिकी हैं. ताजा अपडेट के मुताबिक, बोर्ड ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है और अब कभी भी नतीजों का ऐलान किया जा सकता है.
ADVERTISEMENT
25 अप्रैल तक आ सकता है रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स और विभागीय सूत्रों की मानें तो यूपी बोर्ड 20 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच किसी भी दिन 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी कर सकता है. कॉपियों का मूल्यांकन 4 अप्रैल को ही पूरा हो चुका है, और अब केवल फाइनल रिजल्ट अपलोड करने की प्रक्रिया चल रही है.
52 लाख से ज्यादा छात्रों की बढ़ी धड़कनें
इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 52,38,397 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था. इनमें से:
- हाई स्कूल (10वीं): 27,58,945 छात्र
- इंटरमीडिएट (12वीं): 24,79,452 छात्र
12वीं के छात्रों के लिए बड़ी बात यह है कि तीनों स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) का रिजल्ट एक ही दिन और एक ही समय पर जारी किया जाएगा.
वेबसाइट क्रैश हो तो क्या करें?
अक्सर देखा गया है कि रिजल्ट घोषित होते ही लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट पर लॉगिन करते हैं, जिससे साइट स्लो हो जाती है या क्रैश कर जाती है. ऐसे में छात्र इन वैकल्पिक तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं:
- एसएमएस (SMS): मोबाइल के मैसेज बॉक्स के जरिए भी अंक देखे जा सकते हैं.
- डिजी लॉकर (DigiLocker): छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं.
रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे.
स्टेप 1: सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए 'UP Board High School Result 2026' या 'UP Board Intermediate Result 2026' लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपना रोल नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें.
स्टेप 4: सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा.
स्टेप 5: भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट जरूर ले लें.
बोर्ड ने इस बार कॉपियों के मूल्यांकन में काफी सख्ती बरती थी ताकि रिजल्ट में किसी तरह की मानवीय त्रुटि न रहे. अब छात्रों को अपने एडमिट कार्ड के साथ तैयार रहने की सलाह दी गई है.
ADVERTISEMENT


