UP Board Result 2026 Date : अब इंतजार हुआ खत्म, 23 अप्रैल को जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे देखें

UP Board Result Date: UP Board 2026 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. 23 अप्रैल को शाम 4 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे जारी किए जाएंगे. बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है और इस बार वेबसाइट के साथ डिजिलॉकर पर भी रिजल्ट देखने की सुविधा दी गई है.

UP Board Result
UP Board Result

संदीप आनंद

follow google news

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ गई है. दरअसल, यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद् के सचिव भगवती सिंह ने बयान जारी कर बताया है कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 2026 का रिजल्ट कल यानी 23 अप्रैल 2026 को घोषित किया जाएगा. उन्होने बताया कि इसके लिए बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है.

Read more!

कितने बजे जारी होंगे नतीजे?

भगवती सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय, प्रयागराज से कल शाम 4:00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा की जाएगी. उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रयागराज मुख्यालय पर पूरी तैयारी कर ली गई है.

वेबसाइट और डिजिलॉकर पर ऐसे देखें अपना रिजल्ट

यूपी बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए कई विकल्प दिए हैं. छात्र अपना रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर लॉग इन करके देख सकते हैं. इसके अलावा, इस बार डिजिलॉकर (Digilocker) के माध्यम से भी परिणाम देखने की व्यवस्था की गई है. छात्र https://results.digilocker.gov.in/ पर जाकर डिजिटल मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे.

    follow google news