उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. चुनावी ऐलान से पहले ही एक ओर जहां नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई है, तो दूसरी ओर पार्टी जमीनी स्तर पर भी तैयारियों में जुट गई है. राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा का दावा कर रही है कि वह उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही, तो वहीं समाजवादी पार्टी इस बार सत्ता में वापसी का दावा कर रही है. ऐसे में सवाल यह उठने लगा है कि 403 विधानसभा सीट वाले उत्तर प्रदेश में अब किसकी सरकार बनेगी और राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? सियासी गहमागहमी के इस माहौल के बीच वोट वाइब के एक सर्वे कर जनता का मूड जानने की कोशिश की और अब इस सर्वे के नतीजे भी सामने आ गए है. आइए विस्तार से जानते हैं सर्वे के ताजा आंकड़े और जानिए उत्तर प्रदेश की जनता के मन में क्या-कुछ है.
ADVERTISEMENT
कौन होना चाहिए यूपी का अगला सीएम?
वोट वाइब ने सर्वे के दौरान जनता से कई सवाल पूछे और उसके जवाब के बाद पूरा रिपोर्ट तैयार किया है. इन्हीं सवालों के लिस्ट में एक सवाल था कि, 'आपकी राय में, उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए?' इसके जवाब में सबसे ज्यादा 43.4% लोगों ने मौजूदा सीएम योगी आदित्यनाथ को राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में पहली पसंद बताया. वहीं राज्य के मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव को 35.5% लोगों ने बतौर सीएम अपनी पहली पसंद बताया. इसके अलावा मायावती(बसपा) को 5.9%, प्रियंका गांधी(कांग्रेस) को 3% और अन्य को 6% लोगों का समर्थन है. जबकि 6.3% लोगों का कहना है कि अभी वह कुछ कह नहीं सकते है.
'किसे वोट देना है यह तय कर लिया?'
सर्वे के दौरान जब लोगों से पूछा गया कि, 'क्या आपने तय कर लिया है कि आप किसे वोट देंगे?' इसपर 64.4% जनता ने साफ कहा है कि 'हां, पूरी तरह तय कर लिया है.' वहीं 19% लोगों का कहना है कि 'हां, पर अंतिम निर्णय नहीं लिया', जबकि 8.7 लोगों ने कहा कि, 'अभी तय नहीं किया'. इसके अलावा 8% लोगों का कहना है कि अभी इस पर कुछ कह नहीं सकते.
'किस पार्टी या गठबंधन को वोट देंगे?'
सर्वे में जनता का मूड जानने के लिए कई सवाल-जवाब किए गए. इसी कड़ी में लोगों से यह भी पूछा गया कि, 'आप 2027 के चुनाव में किस पार्टी या गठबंधन को वोट देंगे?' इसके जवाब में सबसे ज्यादा वोट शेयर सत्ताधारी पार्टी भाजपा को मिला है. भाजपा गठबंधन(BJP) 41.8% वोट शेयर के साथ सबसे आगे रहा है. वहीं सपा गठबंधन(SP) को 38.7% वोट शेयर मिला है. इसके अलावा बसपा(BSP) को 5.2% वोट शेयर, अन्य क्षेत्रीय दल/निर्दलीय उम्मीदवार को 4% वोट शेयर मिला है.
Uttarakhand Election Survey: उत्तराखंड चुनाव से पहले आया ताजा सर्वे, जानिए जनता की राय
ADVERTISEMENT


