यूपी में बिजली उपभोक्ताओं की मौज! प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब बनेंगे पोस्टपेड, जानें नए नियम

UP Smart Meter News:यूपी सरकार ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड जैसा बना दिया है. अब हर महीने बिल मिलेगा और भुगतान के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा. बकाया राशि किस्तों में जमा होगी. बिल SMS और WhatsApp पर आएगा। इससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी.

up govt
up govt

न्यूज तक डेस्क

follow google news

UP Smart Meter Updates:उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है. योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर की व्यवस्था में अहम बदलाव किया है. अब ये मीटर पोस्टपेड की तरह काम करेंगे. यानी उपभोक्ताओं को हर महीने बिल मिलेगा और भुगतान के लिए 15 दिन का समय भी दिया जाएगा.

Read more!

पिछले कुछ महीनों से प्रीपेड मीटर को लेकर शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं. बैलेंस खत्म होते ही बिजली कट जाने से लोगों को अचानक परेशानी उठानी पड़ती थी. इन शिकायतों को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और बिजली उपयोग की प्रक्रिया पहले से आसान हो जाएगी.

15 दिन का मिलेगा समय

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के अनुसार, नई व्यवस्था में उपभोक्ताओं को महीने भर की बिजली खपत का बिल भेजा जाएगा. यह बिल हर महीने की 10 तारीख तक उपभोक्ताओं के मोबाइल पर एसएमएस और व्हाट्सएप के जरिए पहुंच जाएगा. खास बात यह है कि बिल मिलने के बाद उपभोक्ताओं के पास भुगतान करने के लिए 15 दिनों का पूरा समय होगा. 

किस्तों में जमा करें बकाया बिल

सरकार ने पुराने बकाया बिल को लेकर भी राहत दी है. 30 अप्रैल तक के बकाया को अब 10 किस्तों में जमा किया जा सकेगा. इससे उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान का दबाव नहीं झेलना पड़ेगा और वे आसानी से अपना बकाया चुका सकेंगे.

इसके अलावा, सिक्योरिटी जमा करने में भी सहूलियत दी गई है. जिन उपभोक्ताओं की सिक्योरिटी पहले वापस कर दी गई थी, उनसे अब यह राशि चार किस्तों में ली जाएगी. इससे अचानक आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा.

शिकायत के लिए लगेंगे विशेष कैंप

स्मार्ट मीटर और गलत बिलिंग की शिकायतों को दूर करने के लिए सरकार मई और जून के महीने में विशेष कैंप आयोजित करने जा रही है. ये कैंप स्थानीय बिजली दफ्तरों (खंड और उपखंड स्तर) पर लगेंगे. उपभोक्ता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभाग के टोल-फ्री नंबर 1912 या क्षेत्रवार जारी हेल्पलाइन नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं.

    follow google news