UP IPS Transfer List: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 IPS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

न्यूज तक डेस्क

• 04:58 PM • 22 Sep 2026

UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने की कवायद के तहत शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. पुलिस विभाग में 18 आईपीएस अधिकारियों की नई तैनाती और तबादले के आदेश जारी किए गए हैं. जानिए किस अधिकारी को कहां की जिम्मेदारी सौंपी गई है और लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं.

UP IPS Transfer List
UP IPS Transfer List
Google CTA

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए कई 18 IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार विभिन्न जिलों, वाहिनी पीएसी (PAC), एसएसएफ (SSF), सीआईडी (CID), ईओडब्ल्यू (EOW) और इंटेलिजेंस में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. 

Read more!

किन अधिकारियों को कहां मिली नई जिम्मेदारी? (देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट)

  1. डॉ. सतीश कुमार (IPS-RR-2013): पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ से सेनानायक, 01 वाहिनी एसएसएफ (SSF), लखनऊ
  2. संजीव सुमन (IPS-RR-2014): पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, यूपीएसआईएफएस (UPSIFS), लखनऊ
  3. समीर सौरभ (IPS-SPS-2016): पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, लखनऊ से सेनानायक, 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर
  4. आशुतोष द्विवेदी (IPS-SPS-2016): पुलिस अधीक्षक, ए.पी.टी.सी., सीतापुर से पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना (Intelligence), अयोध्या
  5. आनन्द कुमार-II (IPS-SPS-2017): पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली से पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, लखनऊ
  6. संजय राय (IPS-SPS-2018): पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या से पुलिस अधीक्षक, ई.ओ.डब्ल्यू. (EOW), लखनऊ
  7. शशि शेखर सिंह (IPS-SPS): पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, एटीएस, लखनऊ से सेनानायक, 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर
  8. वंशराज सिंह यादव (IPS-SPS): पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, सीआईडी मुख्यालय, लखनऊ से सेनानायक, 03 वाहिनी एसएसएफ (SSF), प्रयागराज
  9. राजकुमार (IPS-SPS): पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, मथुरा से पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान (Vigilance)
  10. प्रीतिबाला गुप्ता (IPS-SPS): पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, एटीएस, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, एटीएस (ATS), लखनऊ
  11. कमल किशोर (IPS-SPS): पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, ई.ओ.डब्ल्यू. (EOW), लखनऊ
  12. देवेश कुमार शर्मा (IPS-SPS): पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, यूपीपीसीएल मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, खाद्य प्रकोष्ठ, लखनऊ
  13. राहुल मिठास (IPS-SPS): पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ
  14. डा0 कृष्ण गोपाल (IPS-SPS): सेनानायक/उपसेनानायक, 05वीं वाहिनी एसएसएफ, सहारनपुर से पुलिस अधीक्षक, पीटीसी (PTC), मुरादाबाद
  15. शोएब इकबाल (IPS-SPS): पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, ए.सी.ओ. मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय, लखनऊ
  16. पवित्र मोहन त्रिपाठी (IPS-SPS): पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, ई.ओ.डब्ल्यू. मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, आरटीसी (RTC), चुनार, मिर्जापुर
  17. आलोक कुमार शर्मा (IPS-SPS): पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान (Vigilance)
  18. महेश सिंह अत्रि (IPS-SPS): पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, पीटीएस, मुरादाबाद से पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना (Intelligence), बरेली

यह भी पढ़ें: संभल: IPS केके बिश्नोई की विदाई में भावुक हुए IAS अंकित खंडेलवाल, कौन हैं ये अफसर? जानिए पूरी कहानी