उत्तर प्रदेश के ललितपुर बस स्टैंड पर बीते दिनों एक ऐसा हाई-वोल्टेज फैमिली ड्रामा देखने को मिला, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग अपनी बसें छोड़कर तमाशा देखने खड़े हो गए. घर से चुपके से भागे एक प्रेमी जोड़े को पति और उसके घरवालों ने बीच रास्ते में ही दबोच लिया. इसके बाद बीच सड़क पर सासू मां का ऐसा गुस्सा फूटा कि उन्होंने महज एक मिनट के भीतर प्रेमी और अपनी बहू पर चप्पलों की बारिश कर दी. इस पूरे घटनाक्रम का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT
घर से भाग रहा था प्रेमी जोड़ा
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला ललितपुर के जाखलौन इलाके का है. यहां रहने वाली एक विवाहित महिला अपने प्रेमी के साथ चुपके से घर छोड़कर भाग निकली थी. दोनों ने आगे की जिंदगी साथ बिताने की प्लानिंग की थी और बस पकड़ने के लिए ललितपुर बस स्टैंड पहुंचे थे.
उधर, पत्नी के अचानक लापता होने पर पति को भनक लग गई. पति ने तुरंत अपना 'सीआईडी मोड' ऑन किया और परिवार के लोगों को साथ लेकर दोनों की तलाश में निकल पड़ा. करीब 22 किलोमीटर तक लगातार पीछा करते हुए पति और उसके परिजन सीधे ललितपुर बस स्टैंड जा पहुंचे, जहां दोनों बस का इंतजार कर रहे थे.
बस स्टैंड बना अखाड़ा
बस स्टैंड पर जैसे ही पति और उसके घरवालों ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देखा, वहां हंगामा शुरू हो गया. इस दौरान सबसे ज्यादा एक्शन में छात्र की सासू मां नजर आईं. प्रेमी को देखते ही सासू मां का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने आव देखा न ताव, चप्पल निकालकर प्रेमी की पिटाई शुरू कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सासू मां ने इतनी रफ्तार से चप्पलें चलाईं कि करीब 1 मिनट में 50 से ज्यादा चप्पलें प्रेमी पर बरसा दीं.
प्रेमी खुद को बचाने के लिए यहां-वहां भागता रहा, लेकिन सासू मां की स्पीड के आगे उसकी सारी प्लानिंग फेल हो गई. जब पत्नी ने अपने प्रेमी को बुरी तरह पिटते देखा, तो वह बीच-बचाव करने आई और प्रेमी को अपनी पीठ के पीछे छुपाने लगी. लेकिन सासू मां उस वक्त रुकने के मूड में नहीं थीं, उन्होंने अपनी बहू को भी नहीं बख्शा और दोनों पर चप्पलों की बरसात जारी रखी.
यात्रियों की छूट गई बसें
सड़क के बीचों-बीच चल रहे इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए बस स्टैंड पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. लोग टिकट खिड़की और अपनी बसों को भूलकर गोल घेरा बनाकर खड़े हो गए. कोई इस ड्रामे को 'फैमिली कोर्ट' बता रहा था, तो कोई कह रहा था कि भागकर शादी करने का यही अंजाम होता है. मौके पर मौजूद लोग हंसते-हंसते अपने मोबाइल फोन से इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने में बिजी हो गए, जिसके चक्कर में कई यात्रियों की बसें तक छूट गईं.
पुलिस की एंट्री और थाने पहुंचा मामला
हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद बीच-बचाव कराया और दोनों पक्षों को शांत किया. इसके बाद पुलिस प्रेमी जोड़े और पति के घरवालों को अपने साथ थाने ले गई, जहां दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है.
दूसरी ओर, इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर जमकर शेयर किया जा रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. कोई सासू मां की 'फिटनेस' और 'फास्ट स्पीड' की तारीफ कर रहा है, तो कोई इसे किसी टीवी सीरियल से भी ज्यादा ड्रामेटिक बता रहा है.
यहां देखें वीडियो
ADVERTISEMENT


