यूपी के BJP दफ्तर में 'थप्पड़ कांड', महिला ने नेता जी का कॉलर पकड़ा, जड़े दनादन थप्पड़, VIDEO वायरल

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक भाजपा कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक महिला ने पार्टी पदाधिकारी की सरेआम पिटाई कर दी. महिला ने पैसे हड़पने का आरोप लगाते हुए नेता का कॉलर पकड़ा और थप्पड़ जड़ दिए. इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के कारण काफी देर तक कार्यक्रम रुका रहा और बाद में पुलिस ने आकर स्थिति संभाली.

maharajganj
maharajganj

अमितेश त्रिपाठी

follow google news

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के नौतनवा में बुधवार को भाजपा कार्यालय के भीतर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. यहां नवनियुक्त पदाधिकारियों और मनोनीत सभासदों के स्वागत के लिए एक समारोह आयोजित किया गया था. कार्यक्रम शुरू ही हुआ था कि अचानक एक महिला अपने बेटे के साथ वहां पहुंची और एक पदाधिकारी पर हमला बोल दिया.

Read more!

महिला का आरोप है कि उसने एलआईसी (LIC) की किश्त के नाम पर उक्त पदाधिकारी को करीब 4.50 लाख रुपये दिए थे. महिला के मुताबिक, नेता ने यह पैसा दफ्तर में जमा कराने के बजाय खुद हड़प लिया. लंबे समय से पैसे वापस न मिलने से नाराज महिला ने सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर नेता का कॉलर पकड़ लिया और उन पर थप्पड़ों की बरसात कर दी. देखते ही देखते महिला ने चप्पल भी निकाल ली, जिससे वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया.ॉ

लोगों ने की बीच-बचाव की कोशिश

मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन महिला और उसका बेटा अपने पैसे वापस लेने की मांग पर अड़े रहे. करीब एक घंटे तक चले इस हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को समझा-बुझाकर कार्यालय से बाहर निकाला, जिसके बाद ही पार्टी का कार्यक्रम दोबारा शुरू हो सका.

पैसे के लेनदेन से जुड़ा है विवाद

इस मामले पर पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने बताया कि यह विवाद पैसे के लेनदेन से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि मारपीट करने वाली महिला और संबंधित पदाधिकारी, दोनों ही भाजपा से जुड़े हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले को जल्द ही आपसी बातचीत से सुलझा लिया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा पैदा न हो. फिलहाल, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

 

    follow google news