UP MLC Election 2026: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद (MLC) चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ी घोषणा की है. बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने यूपी के स्नातक (Graduates) और शिक्षक (Teachers) निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने 6 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी है.
ADVERTISEMENT
बीजेपी की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक पार्टी ने वाराणसी, मेरठ, इलाहाबाद-झांसी, आगरा और गोरखपुर-फैजाबाद जैसी अहम सीटों पर अपने प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है.
देखें उत्तर प्रदेश के 6 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट:
- वाराणसी स्नातक क्षेत्र: श्री केदार नाथ सिंह
- मेरठ स्नातक क्षेत्र: श्री दिनेश गोयल
- इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र: श्री अशोक कुमार राठौर
- वाराणसी शिक्षक क्षेत्र: डॉ. प्रमोद मिश्रा
- आगरा शिक्षक क्षेत्र: इंजीनियर हरि किशोर तिवारी
- गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र: श्री ध्रुव त्रिपाठी
शिक्षक और स्नातक सीटों पर बीजेपी का फोकस
पार्टी ने इस बार स्नातक और शिक्षक दोनों ही वर्गों में मजबूत पकड़ रखने वाले नेताओं को मैदान में उतारा है. वाराणसी में बीजेपी ने स्नातक सीट पर केदार नाथ सिंह और शिक्षक सीट पर डॉ. प्रमोद मिश्रा पर दांव लगाया है. वहीं गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से ध्रुव त्रिपाठी और आगरा शिक्षक सीट से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया है.
बीजेपी के इस ऐलान के बाद अब चुनावी हलचल और तेज हो गई है. पार्टी आलाकमान ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दे दिए हैं.
ये भी पढ़ें: IAS की नौकरी छोड़ दिव्या मित्तल ने किया बड़ा खुलासा, बताया यूपी में क्या होगा उनका अगला कदम
ADVERTISEMENT


