UP MLC election: उत्तर प्रदेश में MLC चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी ने कई बूथों पर धांधली के आरोप लगाए हैं. ताजा मामला आगरा से समाने आया है. यहां सपा के शिक्षक MLC प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने खैरागढ़ के बूथ नंबर 20 और छाता के बूथ नंबर 40 पर कथित बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया. उन्होंने बूथ नंबर 10 पर भी कब्जे की कोशिश का दावा किया. इस दौरान मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए वह भावुक हो गए और उनके आंखें छलक पड़े.
ADVERTISEMENT
खैरागढ़ के बूथ नंबर 20 पर गड़बड़ी का आरोप, वीडियो भेजने का दावा
डॉ. आकाश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि खैरागढ़ के बूथ नंबर 20 पर एक प्रत्याशी के भतीजे ने बूथ पर कब्जा किया. उन्होंने दावा किया कि घटना का वीडियो मंडल आयुक्त को भेज दिया गया है, लेकिन इसे शाम 4 बजे के बाद सार्वजनिक किया जाएगा. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इसी बूथ पर पीठासीन अधिकारी के खाना खाने के दौरान मतदाताओं को बाहर निकाल दिया गया और बंद कमरे में भोजन किया गया. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
स्कूल प्रबंधकों को परेशान करने का आरोप
सपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि उनके सहयोगियों और स्कूल प्रबंधकों को उठाया गया और उनके साथ अभद्रता की गई. उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत से उन्हें फर्क नहीं पड़ता, लेकिन उनके साथियों और शिक्षकों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने सरकार से अपने सहयोगियों को राहत देने की अपील की.
आकाश अग्रवाल ने धर्म परिवर्तन की कही बात
अपने बयान के दौरान डॉ. आकाश अग्रवाल ने अगले महीने लखनऊ जाकर शाही ईदगाह में धर्म परिवर्तन कराने की बात कही. उन्होंने गौतम बुद्ध के प्रति अपनी आस्था का जिक्र करते हुए कहा कि किस पार्टी से चुनाव लड़ना है और किस धर्म में रहना है, यह उनका निजी अधिकार है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जेल भेजे जाने से आपत्ति नहीं है, लेकिन उनके परिवार, सहयोगियों और स्कूल प्रबंधकों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए.
मंडल आयुक्त ने मामले की जांच कराने की बात कही
इस पूरे मामले पर आगरा मंडल के मंडल आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार ने जांच कराने की बात कही है. समाजवादी पार्टी की ओर से लगाए गए आरोपों पर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
ADVERTISEMENT


