UP Election 2027: यूपी में किसकी बन रही सरकार? 403 सीटों पर सामने आया सर्वे

न्यूज तक डेस्क

27 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 27 2026 11:11 AM)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले News Leader और Matrize के सर्वे में NDA को 245-265 और INDIA गठबंधन को 135-155 सीटें मिलने का अनुमान है. NDA का वोट शेयर 44% और INDIA का 38% बताया गया है. पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड, अवध और पूर्वांचल में भी NDA को ज्यादा सीटों का अनुमान है.

UP Election 2027
UP Election 2027
Google CTA

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में प्रदेश में सियासी हलचल भी तेज हो गई है. इसी बीच News Leader और Matrize का एक सर्वे सामने आया है. जिसमें यूपी की 403 विधानसभा सीटों का अनुमान दिया गया है. सर्वे के आंकड़ों में NDA और INDIA गठबंधन के बीच सीटों को लेकर बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है. सर्वे में पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक अलग-अलग इलाकों के आंकड़े सामने आए हैं.

Read more!

किस दल को कितनी सीटें?

सर्वे के मुताबिक कुल 403 सीटों में से NDA को 245 से 265 सीटें मिल सकती हैं. वहीं INDIA गठबंधन को 135 से 155 सीटें मिलने का अनुमान है. BSP के खाते में 1 से 3 सीटें आ सकती हैं. अन्य दलों को 5 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है. 

सर्वे में यूपी के आंकड़े से ज्यादा दिलचस्प तस्वीर अलग-अलग क्षेत्रों में दिखाई देती है. पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक सीटों का अनुमान तो NDA के पक्ष में है, लेकिन वोट शेयर का अंतर हर इलाके में अलग है.

वोट शेयर में कौन आगे? 

सर्वे के मुताबिक, NDA को यूपी में 44 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. INDIA गठबंधन के लिए यह आंकड़ा 38 फीसदी है. यानी NDA और INDIA के बीच वोट शेयर का अंतर 6 फीसदी बताया गया है. वहीं BSP को 8 फीसदी और अन्य दलों को 10 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है. 

आइए अब यूपी के अलग-अलग इलाकों का आंकड़ा समझते हैं. सर्वे में प्रदेश को चार हिस्सों में बांटकर सीटों का अनुमान दिया गया है.

पश्चिमी यूपी में NDA को 93 सीटों का अनुमान

पश्चिमी यूपी में विधानसभा की 136 सीटें हैं. सर्वे के मुताबिक NDA को यहां 93 सीटें मिल सकती हैं. INDIA गठबंधन को 43 सीटों का अनुमान है. BSP और अन्य के खाते में एक भी सीट का अनुमान नहीं है. यानी पश्चिमी यूपी में NDA और INDIA के बीच 50 सीटों का अंतर बताया गया है. 

वोट शेयर की बात करें तो NDA को यहां 47 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. INDIA गठबंधन को 36 फीसदी वोट मिल सकते हैं. यानी दोनों के बीच 11 फीसदी का अंतर है. वहीं BSP को 10 फीसदी और अन्य को 7 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. 

बुंदेलखंड में NDA को 17 सीटें

बुंदेलखंड में विधानसभा की कुल 19 सीटें हैं. सर्वे में यहां एनडीए का पलड़ा बेहद भारी नजर आ रहा है. NDA को 17 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. INDIA गठबंधन के लिए 2 सीटों का अनुमान है. BSP और अन्य के लिए कोई सीट नहीं बताई गई है.  यहां NDA का वोट शेयर 46 फीसदी रहने का अनुमान है. INDIA गठबंधन को 37 फीसदी वोट मिल सकते हैं. BSP के लिए 9 फीसदी और अन्य के लिए 8 फीसदी वोट शेयर का अनुमान है. 

अवध की 118 सीटों में NDA को 76 का अनुमान

अवध क्षेत्र में कुल 118 सीटें हैं. सर्वे में NDA को 76 सीटें मिलने का अनुमान है. INDIA गठबंधन को 41 सीटें मिल सकती हैं. BSP के लिए 1 सीट का अनुमान है. अन्य दलों के लिए कोई सीट नहीं बताई गई है.  वोट शेयर में NDA को 43 फीसदी और INDIA गठबंधन को 37 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. BSP और अन्य दोनों के लिए 10-10 फीसदी वोट शेयर का अनुमान लगाया गया है. 

यहां एक बात खास है. दोनों प्रमुख गठबंधन NDA और INDIA के बीच वोट शेयर का अंतर 6 फीसदी है, वहीं सीटों की बात करें तो यहां दोनों गठबंधन के बीच 35 सीटों का बड़ा अंतर बताया गया है. 

पूर्वांचल में मुकाबला सबसे करीब

पूर्वांचल यूपी का सबसे बड़ा क्षेत्र है और यहां कुल 130 विधानसभा सीटें हैं. सर्वे में NDA को 80 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. INDIA गठबंधन के लिए 47 सीटों का अनुमान है. यानी दोनों के बीच 33 सीटों का अंतर है. वहीं  BSP को 1 और अन्य दलों को 2 सीटें मिलने का अनुमान दिया गया है.

वोट शेयर के मामले में दोनों प्रमुख गठबंधनों के बीच अंतर काफी कम बताया गया है. NDA को 42 फीसदी और INDIA गठबंधन को 39 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. यानी वोट शेयर का अंतर सिर्फ 3 फीसदी है. BSP के लिए 9 फीसदी और अन्य के लिए 10 फीसदी वोट शेयर का अनुमान है.

यहां NDA और INDIA के वोट शेयर में ज्यादा बड़ा अंतर नहीं दिख रहा, लेकिन सीटों के अनुमान में अंतर काफी बड़ा बताया गया है. 42 फीसदी वोट के अनुमान के साथ NDA को 80 सीटें दी गई हैं, जबकि 39 फीसदी वोट के अनुमान पर INDIA गठबंधन को 47 सीटें मिलने की बात कही गई है.

चारों इलाकों में क्या कहता है सर्वे?

इस सर्वे में सीटों के अनुमान में चारों क्षेत्रों में NDA आगे नजर आ रही है. लेकिन वोट शेयर का अंतर हर जगह एक जैसा नहीं है. पश्चिमी यूपी में NDA और INDIA के बीच वोट शेयर का अंतर 11 फीसदी है. बुंदेलखंड में 9 फीसदी, अवध में 6 फीसदी और पूर्वांचल में सिर्फ 3 फीसदी का अंतर है.

यानी सीटों के मामले में NDA की बढ़त हर क्षेत्र में दिखाई गई है, लेकिन वोट शेयर में दोनों गठबंधनों के बीच का फासला अलग-अलग है. पूर्वांचल में यह अंतर सबसे कम है, जबकि पश्चिमी यूपी में सबसे ज्यादा बताया गया है.

(नोट: खबर में दिए गए आंकड़े 'न्यूज लीडर और मैटराइज' के ओपिनियन पोल के अनुमान हैं. यह जनता के रुझान को समझने का एक प्रयास है, इसे चुनाव का आधिकारिक या अंतिम परिणाम न माना जाए.)