UP Panchayat Chunav Update: उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. हर कोई यह जानना चाहता है कि राज्य में पंचायत चुनाव कब होंगे और गांव की सरकार चुनने का मौका कब मिलेगा. इसी बीच पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बयान सामने आया है. सुल्तानपुर में दिए गए उनके इस बयान के बाद पंचायत चुनाव टलने की अटकलों पर विराम लग गया है. पंचायती राज मंत्री ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तय समय पर ही कराए जाएंगे. उन्होंने बताया कि चुनावी मशीनरी पूरी तरह सक्रिय है और सरकार की मंशा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बिना किसी देरी के पूरा करने की है.
ADVERTISEMENT
जानें कब होंगे पंचायत चुनाव?
पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पंचायत चुनाव समय पर ही होंगे. लोगों के मन बोर्ड परीक्षा, जनगणना और अन्य कारणों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है है. ऐसे में इसे लेकर किसी को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि मतपत्र छप चुके हैं और प्रदेश के सभी 75 जिलों में मतपत्र पहुंचा दिए गए हैं. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 तारीख को किया जाएगा और तय समय पर पंचायत चुनाव संपन्न कराए जाएंगे.
क्या है त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था?
उत्तर प्रदेश की ग्रामीण व्यवस्था तीन स्तंभों पर टिकी है, जिन्हें त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था कहा जाता है. इसमें ग्रामीण सीधे तौर पर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों को चुनते हैं. दूसरे स्तर पर क्षेत्र पंचायत (BDC) सदस्य चुने जाते हैं जो ब्लॉक प्रमुख का चुनाव करते हैं. तीसरे और सबसे बड़े स्तर पर जिला पंचायत सदस्य होते हैं जो मिलकर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी का फैसला करते हैं.
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: 3 बहनों की मौत मामले में बड़ा सवाल...डायरी में किसने लिखी कोरियन बातें, पिता ने फोन क्यों बेच दिए?
ADVERTISEMENT

