पहले नाक-कान छेदे फिर...शाहजहांपुर के जानू यादव का जीवन नर्क! रोते-रोते बोले- मेहमान बनाकर ले गए फिर ऑपरेशन कर बनाया किन्नर

विनय पांडेय

15 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 15 2026 2:31 PM)

Jaanu Yadav Kinnar Case: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने हिना किन्नर पर जबरन ऑपरेशन कराकर किन्नर बनाने, धर्म बदलने और बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है. वहीं, किन्नर ने भी युवक पर चोरी का काउंटर केस दर्ज कराया है.

युवक ने अपने साथी पर लगाया जबरन ऑपरेशन कर किन्नर बनाने का आरोप
युवक ने अपने साथी पर लगाया जबरन ऑपरेशन कर किन्नर बनाने का आरोप
Google CTA

Shahjahanpur Jaanu Yadav Kinnar Case: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में 18 साल के जानू यादव उर्फ सिमरन ने अपने साथियों पर जबरन किन्नर बनाने का आरोप लगाया है. पीड़ित युवक का दावा है कि उसे हिना नामक एक किन्नर ने धोखे से बुलाया और उसके नाक-कान छेदे गए. जानू ने बताया कि इसके बाद उसका ऑपरेशन कर दिया गया. इतना ही नहीं पीड़ित ने आरोपी पर धर्म परिर्वतन का भी आरोप लगाया है. फिलहाल इस मामले में दोनों ही तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है. 

Read more!

मान नवाजी के बहाने बुलाकर किया यह काम

पीड़ित जानू यादव कानपुर देहात के भौलपुर गांव का रहने वाला है.वहीं आरोपी हिना किन्नर खुटार इलाके की रहने वाली है. पीड़ित के मुताबिक, हिना किन्नर ने उसे अपने यहां मेहमान के तौर पर बुलाया था. वहां करीब दो से तीन महीने रुकने के दौरान आरोपी किन्नर ने सबसे पहले उसके नाक और कान छेद दिए. इस घटना के बाद युवक वहां से वापस अपने घर कानपुर चला गया था.

दिल्ली ले जाकर जबरन ऑपरेशन करने का आरोप

युवक का आरोप है कि कानपुर जाने के बाद उसे दोबारा झांसा देकर बुलाया गया. इसके बाद आरोपी उसे दिल्ली ले गए. यहां 10 मार्च को उसका जबरन ऑपरेशन करवा कर उसे किन्नर बना दिया गया. पीड़ित ने ये भी कहा कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद उसे आगे बेचने की तैयारी भी की जा रही थी.

धर्म परिवर्तन और गोमांस खिलाने का बड़ा दावा

पीड़ित युवक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में जबरन ऑपरेशन के साथ ही धर्म बदलने के दबाव का भी आरोप लगाया है. युवक का कहना है कि बंधक बनाए रखने के दौरान उसे गोमांस खाने के लिए मजबूर किया गया. साथ ही उस पर कलमा पढ़ने और मुस्लिम बनने का भी भारी दबाव बनाया गया. युवक के मुताबिक, वो किसी तरह उनके चंगुल से भागने में सफल रहा. इसके बाद उसने थाने पहुंचकर पुलिस को इस पूरी आपबीती की लिखित शिकायत दी.

किन्नर ने भी युवक पर लगाया पलटवार का आरोप

वहीं इस मामले में आरोपी हिना किन्नर ने भी पुलिस के पास पहुंचकर युवक के खिलाफ एक काउंटर एप्लीकेशन दी है. इससे अब मामले में नया मोड़ सामने आया है. हिना किन्नर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपाें को खारिज किया है और युवक पर चोरी करने का आरोप लगाया है. साथ ही किन्नर का दावा है कि युवक ने एक लड़की की शादी में भी बाधा डालने का काम किया है.

दोनों पक्षों की अर्जी पर पुलिस जांच में जुटी

इस मामले को लेकर CO पुवायां प्रवीण मलिक का कहना है कि पीड़ित युवक ने एक शिकायती पत्र दिया है. इसमें युवक का कहना है कि वो कानपुर से यहां आकर हिना किन्नर के साथ रहता था. यहां उसे दिल्ली ले जाकर जबरन ऑपरेशन के जरिए किन्नर बना दिया गया. CO ने कहा कि दूसरी तरफ से हिना किन्नर ने भी युवक के खिलाफ चोरी और शादी में बाधा डालने की काउंटर एप्लीकेशन दी है. उन्होंने कहा कि पुलिस फिलहाल दोनों ही पक्षों की एप्लीकेशन की बारीकी से जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: आगरा: होटल रूम में दोस्त की साथ थी पत्नी, तभी पहुंच गया पति फिर जमकर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल