यूपी में सास-दामाद के भागने जैसा नया मामला, बेटे की शादी पहले बहू को लेकर भागा ससुर, शादी कर खाई ये कसम!

न्यूज तक

• 03:22 PM • 20 Jun 2025

Rampur Sasur Bahu News: अलीगढ़ के बाद अब उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले से एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ससुर ने अपने ही बेटे की होने वाली पत्नी से शादी कर ली.

Rampur Sasur Bahu
Rampur Sasur Bahu
Google CTA

Rampur Sasur Bahu News: अलीगढ़ के बाद अब उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले से एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ससुर ने अपने ही बेटे की होने वाली पत्नी से शादी कर ली. इस घटना ने पूरे गांव में हड़कंप मच गया है. 

Read more!

क्या है पूरा मामला?

बांसनगली गांव के रहने वाले शकील, जो छह बच्चों के पिता हैं, उनपर आरोप है कि उन्होंने पहले अपने नाबालिग बेटे का रिश्ता एक लड़की से तय कराया. बाद में उसी लड़की को अपने साथ भगाकर उससे निकाह कर लिया. शकील की पत्नी के मुताबिक, रिश्ता तय होने के बाद शकील और होने वाली बहू घंटों फोन पर बातें करते थे. धीरे-धीरे यह बातचीत वीडियो कॉल तक पहुंच गई.

कैसे शुरू हुआ ये "प्यार"?

शकील ने अपने नाबालिग बेटे का रिश्ता खेमपुर गांव की एक लड़की से तय किया था. परिवार वालों ने इस पर आपत्ति जताई, लेकिन शकील ने अपनी पत्नी और बच्चों को मारपीट कर जबरदस्ती रिश्ते के लिए राजी कर लिया. शकील की पत्नी ने बताया कि वह लगातार दबाव और घरेलू हिंसा का शिकार होती रहीं.

दिन भर कॉल, रात में वीडियो कॉल

शकील की पत्नी के अनुसार, रिश्ता तय होने के बाद शकील और होने वाली बहू के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई. दिन भर नॉर्मल कॉल और रात में वीडियो कॉल चलती रहती थी. जब परिवार ने इस पर सवाल उठाया, तो शकील ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी. शकील की पत्नी ने बताया कि उन्होंने दोनों को कई बार संदिग्ध हालत में देखा. जब उनके बेटे ने भी आपत्ति जताई, तो शकील भड़क गया.

बेटे ने शादी से किया इनकार

जब बेटे ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताते हुए शादी से इनकार कर दिया, तो हालात और बिगड़ गए. बेटे ने बताया कि उसने अपने पिता और अपनी होने वाली पत्नी के बीच की कई रिकॉर्डिंग और वीडियो अपने मोबाइल में सुरक्षित रखे हैं. बेटे ने कहा कि पिता की हरकतें वह काफी शर्मिंदा है. उसने साफ कह दिया कि वह नाबालिग है और यह रिश्ता उसके लिए सही नहीं है. इसके बाद शकील एक दिन घर से ₹2 लाख नकद और डेढ़ तोले सोना लेकर लड़की के साथ भाग गया.

ससुर के माता-पिता ने भी दिया साथ!

शकील की पत्नी का आरोप है कि शकील के माता-पिता ने भी इस निकाह में मदद की. हैरानी की बात यह है कि लड़की के घरवालों ने भी इस शादी पर कोई आपत्ति नहीं जताई.

मां मांग रही इंसाफ

शकील की पत्नी अब दर-दर भटक रही हैं और इंसाफ की गुहार लगा रही हैं. वह कहती हैं कि उनके पति ने जिस लड़की को उनके बेटे की बीवी बनाना था, उसी को अपनी पत्नी बना लिया. अब वह लड़की उनकी सौतन बन गई है. उनके मायके में कोई नहीं है जो उनकी मदद कर सके. तीनों बेटे अपनी मां के साथ हैं और पिता के इस कदम से बहुत दुखी हैं. शकील के बेटे ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा.