'तुमने मेरी बेटी को ..', गुस्से में सास ने दामाद को बीच सड़क सिखाया सबक, सहारनपुर में थाने के हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

न्यूज तक डेस्क

• 10:07 AM • 29 Nov 2025

Saharanpur Saas Damaad Clash: सहारनपुर के महिला थाने के बाहर घरेलू विवाद की काउंसलिंग से पहले सास और दामाद के बीच झगड़ा हो गया. दामाद द्वारा धक्का देने पर सास ने उसे कई थप्पड़ मार दिए. दोनों परिवारों में मारपीट होने से हंगामा मच गया.

Saharanpur Saas Damaad
Saharanpur Saas Damaad
Google CTA

'मेरी बेटी को ...', गुस्से में सास ने दामाद को बीच सड़क सिखाया सबक, सहारनपुर में थाने के बाहर लगाए कई थप्पड़, वीडियो वायरल

Read more!

 

गुस्से में लाल हुई सास ने दामाद को पुलिस थाने के बाहर पीटा, 

  सिखाया सबक, सहारनपुर में थाने के बाहर लगाए कई थप्पड़, वीडियो वायरल

Saharanpur Saas Damaad Clash: सहारनपुर पुलिस लाइन के ठीक बाहर शुक्रवार को जोरदार हंगामा हो गया. यहां महिला थाने में एक पारिवारिक झगड़े की काउंसिलिंग चल रही थी लेकिन सुलह से पहले ही दोनों परिवारों के बीच मारपीट शुरू हो गई. यह सब SSP दफ्तर के सामने हुआ, जिससे वहां हंगामे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई.

शादी के दो महीने बाद ही झगड़ा

यह पूरा मामला इस्लाम नगर की रहने वाली स्वाति और अंबाला के मंगत का है. इन दोनों की शादी इसी साल 17 फरवरी को हुई थी. स्वाति का कहना है कि ससुराल वाले दहेज मांग रहे थे और उन्हें परेशान करते थे. इसलिए शादी के सिर्फ दो महीने बाद ही उन्हें घर से निकाल दिया गया. इस शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों परिवारों को बातचीत और सुलह के लिए महिला थाने बुलाया था.

जब सास को आया गुस्सा

काउंसिलिंग शुरू होने से पहले ही थाने के बाहर माहौल बिगड़ गया. आरोप है कि बातचीत के दौरान दामाद मंगत ने अपनी सास सविता को धक्का दे दिया.

बस फिर क्या था, अपनी बेटी की परेशानी और इस धक्के से सास सविता का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने तुरंत दामाद मंगत को कई थप्पड़ जड़ दिए. सास ने मंगत के गालों पर एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे. थप्पड़ पड़ते ही हंगामा और बढ़ गया.

पुलिस ने संभाला

वहां मारपीट होते देखकर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची. पुलिस ने तुरंत और फोर्स बुलाई और मामले को शांत कराया. झगड़े में शामिल सभी लोगों को महिला थाने के अंदर ले जाया गया.

पुलिस ने बताया कि यह सिर्फ परिवार का झगड़ा है और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है. अब पुलिस दोनों पक्षों को समझा रही है ताकि यह झगड़ा शांति से खत्म हो सके.